हेल्थ टिप्स हिन्दी

लौह तत्व – क्यों जरूरी है शरीर के लिये

Iron or loh tatv health benefits in hindi

खनिज पदार्थ मानव शरीर के लिये अत्यंत जरूरी है। सामान्य रूप से मानव के शरीर में 19 खनिज पदार्थ पाये जाते हैं। ये सभी खनिज पदार्थ भोजन शोषित कर लेता है जिसे हम उर्जा के स्रोत के रूप में लेते हैं। इन 19 खनिज पदार्थों में से मुख्य हैं कैल्सियम, पोटेशियम, आयोडीन, लौह तत्व आदि। मानव के शरीर में इन खनिज पदार्थों की आवश्यकता उनके कार्यों के कारण भी हैं। इन खनिज पदार्थों में से कैल्सियम और फॉस्फोरस हड्डियों और दाँतों का निर्माण करने में सहायक होते हैं, सोडियम शरीर में जल और रक्त का दबाव यानी रक्तचाप को नियंत्रित करते हैं।

क्यों जरूरी है लौह तत्व

मानव शरीर में रक्त के निर्माण में लौह तत्व की महती भूमिका है। सेहतमंद रहने के लिये रक्त एक जरूरी तत्व है। 

भोजन जिनमें पाया जाता है लौह तत्व

लौह तत्व शाकाहारी खाद्य पदार्थों जैसे-अनाज, दाल, हरी सब्जी, खजूर, तिल, मूंगफली और माँसाहारी खाद्य पदार्थों जैसे मुर्गे, अंडे की जर्दी, मछली, दूध आदि में पाया जाता है। भारत में लौह-तत्व का एक मुख्य स्रोत गुड़ होता है। 

किन कारणों से शरीर में नष्ट हो जाता है जरूरी लौह तत्व

शरीर में लौह तत्वों की कमी का एक मुख्य कारण रक्तस्रव है। शरीर से किसी भी तरह रक्त के बहने से लौह तत्व नष्ट हो जाता है। स्त्रियों में लौह त्तवों की कमी अक्सर मासिक धर्म अथवा प्रसव के दौरान होता है। यह जानकर आप आश्चर्यचकित हो सकते हैं कि हर दिन शरीर से गंदे पदार्थों के निष्कासन के समय यानी मूत्र और पसीने के जरिये दो से छह ग्राम लौह-तत्व नष्ट हो जाता है। 

क्या हैं लौह-तत्व की कमी के लक्षण

शरीर में लौह-तत्व की कमी का पता इन लक्षणों से चल सकता है। लौह-तत्वों की कमी के कारण जीभ में जलन और छाले पड़ सकते हैं। इस कमी से पीड़ित लोगों को भूख नहीं लग सकती है और थकावट हो सकती है। पीड़ित के शरीर में रक्त की कमी हो जाती है और उनके अंगुलियों के नाखून भीतर की ओर धँस सकते हैं। इसका एक मुख्य प्रभाव यह होता है कि शरीर की बीमारियों से लड़ने की शक्ति कम हो जाती है। ये ऐसा प्रभाव है जिससे कमजोर माताओं और बच्चों के ज्यादा बीमारियों से जूझने की सम्भावना बढ़ जाती है। 

अनाज जैसे चावल, गेहूँ भारत में मुख्य अनाजों की श्रेणी में आते हैं। इन अनाजों में पाया जाने वाला लौह-तत्व मानव शरीर के आंतों द्वारा पूर्ण रूप से शोषित नहीं हो पाते। अमूमन भोजन में विटामिन की कमी के कारण ऐसा होता है। ये कीड़े मानव शरीर का रक्त चूसते हैं। हजारों की संख्या में ये आंत रक्त चूसते हैं जिससे भी शरीर में रक्त की कमी हो जाती है। 

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment