पुरुष स्वास्थ्य

लड़कों के लिए डाइट प्लान टिप्स

लड़कों के लिए डाइट प्लान टिप्स

किशोरावस्था या टीनेज की ऐसी उम्र होती है जहां बच्चे को सही राह दिखाना सबसे ज्यादा जरूरी है। इस उम्र में बच्चे को इस तरह की सलाह दें ताकि वह अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरुक हो सके। यह जिम्मेदारी माता पिता या टीचर अच्छी तरह से निभा सकते हैं। आज हम लड़कों के लिए डाइट प्लान टिप्स के बारे में बात करेेंगे।

किशोरावस्था एक ऐसी अवस्था है जहां बच्चा मानसिक और शारीरिक ग्रोथ की ऊंचाईयों पर होता है। इस उम्र में बच्चे के अंदर एनर्जी भरपूर होती है। यह एनर्जी सही जगह लगे इस पर नजर माता पिता की होनी चाहिए।

टीनेजर लड़के को एनर्जी की बहुत ही जरूरत होती है। यही वजह है कि उसके अंदर मेटाबॉलिज्म का स्तर भी उंचा होता है। इस उम्र में लड़का अनहेल्दी फूड का आदी हो जाता है ऐसे में उसे उचित पोषक तत्वों के साथ पर्याप्त पोषण दिया जाए ताकि वह हमेशा फिट रह सके।

इससे न केवल टीनेज लड़के को स्वस्थ वजन बनाए रखने में मदद मिलेगी बल्कि वह अपनी लाइफस्टाइल को सुपर एक्टिव भी बना पाएगा।

लड़को के लिए संतुलित डाइट प्लान

लड़को के लिए संतुलित डाइट प्लान

हमारे स्वस्थ्य जीवनशैली के लिए संतुलित आहार एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। संतुलित आहार जिसे हम अंग्रेजी में बैलेंस डाइट कहते हैं, वह आहार है जिसके खाने से न केवल उर्जा मिले बल्कि शरीर को सभी पोषक तत्व प्राप्त हो सके। इससे हमारा शरीर सही से काम कर सके और हमें बीमारियों से दूर रखने में मदद मिले। तय सीमा से ज्यादा या कम उर्जा होने पर शरीर सुचारु रुप से काम नहीं कर पाता है।

इसलिए लड़कों के लिए संतुलित डाइट प्लान में शरीर के दैनिक कैलोरी की जरूरतों को पूरा करने के लिए कार्बोहाइड्रेट, विटामिन, प्रोटीन, वसा, खनिज और पानी का सही अनुपात शामिल होना चाहिए। यह उनके उचित विकास के लिए बहुत ही जरूरी है।

एक लड़के के लिए एक संतुलित आहार यह सुनिश्चित करता है कि शरीर को सभी आवश्यक पोषक तत्व मिलें जो उसके कार्य करने के लिए जरूरी हों। यह पोषक तत्व न केवल संक्रमण और एलर्जी के जोखिम को कम करता है, बल्कि मधुमेह, कैंसर और हृदय रोगों जैसे स्वास्थ्य जोखिमों से भी आपको दूर रखता है। – जॉन अब्राहम का डाइट प्लान

लड़के सुबह का नाश्ता करें भरपूर

लड़के सुबह का नाश्ता करें भरपूर

हर किसी के लिए सुबह का नाश्ता बहुत ही जरूरी होता है। यह सेहत के लिहाज से बहुत महत्वपूर्ण है। इसलिए डॉक्टर्स और डाइटीशियन सुबह का नाश्ता कभी न छोड़ने की सलाह देते हैं। लेकिन यह तभी लाभकारी होगा जब आप इसमें सेहतमंद चीजों को शामिल करेंगे। लड़कों या टीनेजर का सुबह का नाश्ता पौष्टिकता से भरपूर होना चाहिए।

सुबह का नाश्ता दिन का सबसे महत्वपूर्ण भोजन है। और लड़को में यह अच्छी आदत कम उम्र में पैदा होनी चाहिए। सुनिश्चित करें कि आपका लड़का नाश्ते को छोड़ तो नहीं रहा है। उसके जागने के एक घंटे के भीतर आप उसे नाश्ता दें। यह उसे पूरे दिन उर्जा देगा और उसे जंक फूड खाने से रोकने में मदद करेगा।

टीनेजर के स्वस्थ नाश्ते में प्रोटीन, साबुत अनाज, फल और एक गिलास दूध होना चाहिए। आप उसे केला दूध या फिर ऑटमील आदि दे सकती हैं। – टाइगर श्रॉफ की बॉडी और डाइट प्लान

टीनेजर के लिए लंच भी है महत्वपूर्ण

यह ध्यान दीजिए कि आपका बच्चा दोपहर का लंच सही समय पर कर रहा है या नहीं। दोपहर के लंच में उसे रोटी, दाल, सब्जी और सलाद जरूर दें।

टीनेजर लड़के का नाश्ता

नाश्ता महत्त्वपूर्ण होते हैं क्योंकि वे भोजन के बीच में आपकी भूख को कम करता है। इसके अलावा शाम का स्नैक्स फल या फिर ड्राई फ्रूट से भरपूर होना चाहिए। इसके अलावा उबले हुए अंडे किशोरावस्था के लिए स्वस्थ स्नैकिंग विकल्प के कुछ उदाहरण हैं।

टीनेजर लड़के का डिनर

टीनेजर लड़के का डिनर

आमतौर पर लोग रात का भोजन या डिनर लेट और हैवी करते हैं। आपको बता दें कि रात का भोजन हल्का और सोने के घंटा पहले हो जाना चाहिए। यह टीनेजर के स्वास्थ्य के लिए सही है। रात के समय ऐसी क्यान चीजें खाएं जिससे आप फिट भी रहें और आपकी बॉडी शेप में भी रहे।

कोशिश करें और अपने खाने में उबली हुई सब्जियां, साबूत अनाज की रोटी या बेक्ड मछली हो। यह टीनेजर को लंबे समय तक उर्जा देगी ताकि अगले 8 से 10 घंटों तक बिना भोजन के रह सके।

कुछ अन्य टिप्स

कोशिश करें कि उसे हर मील के साथ सलाद मिले। उसे चीनीयुक्त पेय पदार्थों से दूर रखें इसके बजाय उसे ग्रीन टी दें। इसके अलावा उसे ताजे फल के रस दूध और सूप आदि का सेवन करने के लिए भी कहें।

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment