पुरुष स्वास्थ्य

पुरुषों की प्रजनन क्षमता बढ़ाने के लिए आहार

पुरुषों की प्रजनन क्षमता बढ़ाने के लिए आहार जैसे कि विटामिन डी, ओमेगा-3 फैटी एसिड, पानी, विटामिन, दूध आदि, purusho ki prajanan kshamta wale ahar

बिगड़ती जीवनशैली और बढ़ती उम्र में सिर्फ औरतों की ही प्रजनन क्षमता प्रभावित नहीं होती बल्कि मर्द भी इससे ज्यादा प्रभावित होते हैं। इस लेख के जरिए जानते हैं पुरुषों के प्रजनन क्षमता को बढ़ाने के लिए क्या हैं घरेलू उपाय।

पुरुषों की प्रजनन क्षमता को बढ़ाते हैं ये आहार :

#1 प्रजनन क्षमता को बढ़ाने के लिए विटामिन डी लें

अगर शरीर में विटामिन डी की कमी का मतलब हड्डियों और मांशपेशियों का कमजोर होना। यदि आप विटामिन डी का सेवन करते हैं तो इसकी मदद से कैल्शियम को शरीर में बनाए रखने में मदद मिलती है जो हड्डियों की मजबूती के लिए अत्यावश्यक होता है।

इसके अलावा विटामिन डी से शारीरिक उत्तेजना को बढ़ाने वाले हार्मोन को भी बढ़ाया जा सकता है। इससे पुरुषों में शुक्राणुओं की संख्या भी बढती है। विटामिन डी के लिए आप सुबह-सुबह सूर्य की रोशनी प्राप्त करें। इसके अलावा अंडा, डेयरी उत्पाुद, चिकन, मछलियां, फैटी मछली जैसे सैल्मन, टूना विटामिन डी के प्रमुख स्रोत हैं।

#2 ओमेगा-3 फैटी एसिड

ओमेगा-3 फैटी एसिड पॉलीअनसेचुरेटेड वसा का एक रूप है जो शरीर द्वारा निर्मित नहीं होती और यह अलग-अलग आहार से प्राप्त किया जा सकता है। यह पुरुषों में प्रजनन क्षमता को बढ़ाने में और गर्भपात के खतरे को कम करने में बहुत मददगार होता है।

ओमेगा-3 फैटी एसिड के से शरीर में हार्मोन्स के निर्माण के साथ शारीरिक और मानसिक विकास में मदद मिलती है। ओमेगा-3 जो तैलीय मछली जैसे सैल्मन और अलसी के बीजों में पाया जाता है। ओमेगा-3 फैटी एसिड के अन्य स्रोतों में सूखे मेवों, मूंगफली, अलसी, सूरजमुखी, टोफू, गोभी, हरी बीन्स, ब्रोकली, सरसों के बीज, कनोडिया या सोयाबीन और स्प्राउट्स शामिल है।

#3 एंटी ऑक्सीडेंट से बढाएं प्रजनन क्षमता

एंटीऑक्सिडेंट, जैसे कि विटामिन सी और ई और कैरोटीनॉइड, मुक्त कणों के कारण होने वाले नुकसान से कोशिकाओं की रक्षा में मदद कर सकते हैं। एंटीऑक्सिडेंट मानव निर्मित या प्राकृतिक पदार्थ होते हैं, जो कुछ प्रकार की कोशिका को क्षति होने से रोक सकते हैं।

प्रजनन की ताकत को बढ़ाने के लिए पुरुषों को अपने आहार में एंटीऑक्सीडेंट शामिल करना चाहिए। एंटीऑक्सीडेंट युक्त आहार से न केवल आप अपनी प्रजनन क्षमता को बढ़ा सकते हैं बल्कि खुद को कई बीमारियों से दूर भी रख सकते हैं। एंटीऑक्सीडेंट युक्त आहार में शामिल है – ब्लैकबेरी, ब्लूबेरी, चेरी, स्ट्रॉबेरी, सेब, अंगूर, नाशपाती, ब्रोकोली, गोभी, अजवाइन, टमाटर प्याज, हरी चाय, और जैतून का तेल।

#4 विटामिन का सेवन

मल्टीविटामिन आहार का सेवन करके पुरुष अपनी प्रजनन क्षमता को बढ़ा सकते हैं। फोलिक एसिड, विटामिन ए, विटामिन ई, विटामिन 12 और सेलेनियम जैसे पोषक तत्वए प्रजनन क्षमता को बढ़ाते है। आप अपने आहार में शतावरी, ब्रोकोली, पालक, केला, आलू, सूखे खुबानी, और अंजीर दूध, अंडे, पनीर और दही को शामिल कर सकते हैं।

#5 दूध उत्पादों का सेवन

 विटामिन डी, ओमेगा-3 फैटी एसिड, पानी, विटामिन, दूध - पुरुषों की प्रजनन क्षमता बढ़ाने के लिए

दूध उत्पादों के सेवन से न केवल शारीरिक मजबूती बढ़ती है बल्कि प्रजनन क्षमता को बढ़ाने बहुत ही मदद मिलती है। इसमें कई तरह के पोषक त्वत मौजूद होते हैं जो शरीर को उर्जा देने का भी काम करता है। इसके लिए आपको दुग्ध उत्पादों का सेवन करना चाहिए। आप दूध और दही के अलावा बटर, पनीर और देशी घी को शामिल कर सकते हैं।

#6 शरीर में पानी की कमी न हो

शरीर में पानी की कमी हो जाए तो आपको उल्टीश, दस्त जैसी समस्याूओं का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा यह प्रजनन क्षमता को कम कर देता है। यदि आप प्रजनन क्षमता बढ़ाना चाहते हैं तो पर्याप्त पानी का सेवन कीजिए। पानी शरीर से विषाक्ता पदार्थों को भी बाहर निकालता है। दिन में कम से कम 10- 12 गिलास पानी का सेवन कीजिए।

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment