हेल्थ टिप्स हिन्दी

मसल्स बनाने के घरेलू उपाय

How to make body muscles at home in hindi.

अगर देखा जाए तो फिट बॉडी और मसल्स आज के जीवन की जरूरत बन चुकी है। अच्छे मसल्स वाला शरीर हर किसी को अपनी ओर आकर्षित करता है। आज के युवाओं में इसका ज्यादा क्रेज देखने को मिल रह है। वह एक परफेक्ट बॉडी हासिल करने के लिए जिम जाते हैं और अलग-अलग तरह की डाइट भी लेते हैं।

वैसे यह जरूरी नहीं है कि आप मसल्स के लिए कई-कई घंटों तक जिम में अपना समय बिताएं। या फिर डाइट को पूरी करने के लिए सप्लीमेंट का सहारा लें। आप घरेलू उपाय – सामान्य तरीके से कुछ एक्सरसाइज और डाइट को फोलो करके मसल्स को हासिल कर सकते हैं।

रोजाना दौड़िए
यदि आपको मसल्स बनाना है या फिर थुलथुले शरीर को टाइट करना है तो सबसे बहले दौड़िए। यह माना गया है कि खुद को फिट रखने के लिए दौड़ने से अच्छा कोई व्यायाम नहीं है। इससे न केवल मांसपेशियां मजबूत होती हैं बल्कि वजन भी कम होता है और उर्जा भी मिलती है।

कार्डियो करें
जो व्यक्ति नियमित रूप से कार्डियों का व्यायाम करता है वह पूरे दिन फिट रहता है। इससे न केवल वजन कम होता है बल्कि मांशपेशियां भी मजबूत होती है।

सुबह व्यायाम करें
जिस तरह सुबह दौड़ना जरूरी है उसी तरह सुबह व्यायाम भी करना जरूरी है। ऐसा माना जाता है कि सुबह खाली पेट कसरत करने से शरीर टाइट और मांसपेशिया मजबूत होती है।

मसल्स वाले एक्सरसाइज
स्क्वैट
वार्म अप करने के बाद आप मसल्स की मजबूती के लिए स्क्वैट की एक्सरसाइज कर सकते हैं। इस एक्सरसाइज को आप घर बैठे कर सकते हैं। इसका फायदा यह है कि आपकी हड्डियां मजबूत होंगी और मसल्स भी बनेंगे।

पुशअप्स
यदि आपके पास समय नहीं है और आप घर बैठे मसल्स बनाना चाह रहे हैं तो पुशअप्स सबसे बेहतरीन एक्सरसाइज है। इससे चेस्ट, शोल्डर, ट्राईसेप्स और बाईसेप्स की मसल्स की मजबूती मिलती है।
ट्राईसेप्स
आपको ट्राईसेप्स के लिए जिम जाने की जरूरत नहीं है। आप घर बैठे अपने बाजुओं के मसल्स बना सकते हैं। इसके लिए आप हाथों को पीछे किसी कुर्सी या टेबल पर टिका लें अब बॉडी के वजन को ऊपर और नीचे की ओर ले जाएं और पैरों को समकोण पर मोड़ते हुए बैठें। ट्रईसेप्स करने से बाजुओं का पिछला हिस्सा टोन होता है।

क्या खाएं
क्योंकि आप व्यायाम कर रहे हैं इसलिए आपको ऐसा भोजन खाना चाहिए जिसमें ज्यादा पोषक तत्व मजूद हों और जिससे आपकी मांसपेशियों को ताकत मिले। मसल्स बनाने के लिए आपको वैसा ही भोजन खाना होगा जो आपके शरीर को ताकत दे।

1. सबसे पहले अपनी कैलोरी की मात्रा को बढ़ाएं क्योंकि जब आप कसरत करेंगे तो उसके लिए आपको कैलोरी की जरूरत पड़ेगी। हालांकि यह उतना ही खाएं जितना जरूरी है।

2. पनीर, अंडे, चिकन, मछली, स्प्राउट्स और दालें आदि का सेवन ज्यादा से ज्यादा करें क्योंकि इसमें प्रोटीन सबसे ज्यादा होता है। और मसल्स बनाने के लिए प्रोटीन की सबसे ज्यादा जरूरत होती है। प्रोटीन के लिए सप्लीमेंट का सेवन न करें तो आपके स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छा रहेगा।

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment