हेल्थ टिप्स हिन्दी

नीम के 7 फायदे

Neem health benefits in hindi

जिस देश में नीम का वृक्ष हो वह देश सौभाग्यशाली है, और आपको बता दें भारत को यह सौभाग्य सदियों से प्राप्त है। नीम का पेड़ दक्षिण एशिया में पाए जाने वाला एक सदाबहार पेड़ है। यह सदियों से समीपवर्ती देशों- पाकिस्तान, बांग्लादेश, नेपाल, म्यानमार (बर्मा), थाईलैंड, इंडोनेशिया, श्रीलंका आदि देशों में पाया जाता रहा है। हालांकि इसे भारतीय वृक्ष माना जाता है।

विश्व के बड़े-बड़े वैज्ञानिक इसके फायदों से पूरी तरह से अवगत हुए हैं। मेडिकल साइंस में भी कई तरह की बीमारियों का उपचार करने में नीम से बनी दवाइयों का उपयोग किया जाता रहा है। हालांकि कई बड़े देशों ने इसके चमत्कारिक फायदों और औषधीय गुणों को जानकर इस पर अधिकार जमाने की भी कोशिश की है। इसके बावजूद इसे एक भारतीय वृक्ष माना गया है।
यह एकमात्र ऐसा वृक्ष है जिसके पत्ते कई तरह के रोगों के इलाज में फायदा पहुंचाते हैं। इसे भारत में ‘गांव का दवाखाना’ कहा जाता है। नीम का पेड़ ग्रामीण लोगों के जीवन का अभिन्न अंग हैं। ग्रामवासी न केवल इसकी छाया का आनंद लेता है बल्कि इसके पत्तों, निबौलियों, डंडियों और छाल को विभिन्न बीमारियां दूर करने के लिए प्रयोग करता है।
कहावत यह भी कहा जाता है कि जिसके घर नीम के पेड़ हैं, वहां बीमारी कैसे हो सकती है। नीम का पत्ता आंतरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ बाहरी सुंदरता के लिए भी बहुत फायदेमंद है। हाजारों साल बाद भी लोग इसके फायदों को मानते हुए, इसे उपयोग में लाते हैं।

आइए इसके फायदों के बारे में जानते हैं

1. यदि आप मुंह, योनि और त्वचा के संक्रमण या फिर दाद, खाज- खुजली, चर्म रोग, मुहांसे से परेशान हैं तो नीम की पत्तियां आपको इनसब से छुटकारा दिला सकती हैं। यह नीम की पत्तियां फंगल संक्रमण से बचाती हैं।
2. नीम की पत्तियां न केवल पेट के संक्रमण से लड़ने में प्रभावी हैं बल्कि यह दंत रोगों को भी दूर करती है। इससे दांत व मसूढे मजबूत होते हैं और दांतों में कीडा नहीं लगता है, तथा मुंह से दुर्गंध आना भी बंद हो जाता है। भारत और अफ्रीका में सालों से नीम का इस्तेमाल टूथपेस्ट में होता आ रहा है।
3. यह चेचक और हैजा जैसे रोगों में रामबाण का काम करती है। इसमें पाया जाने वाला एंटीवायरल गुण वायरल रोगों जैसे चिकन पॉक्स और फाउल पॉक्स से लड़ने में सालों से कारगर है।
4. ज्यादा पसीना आने और जलन होने सम्बन्धी विकारों में भी नीम का पत्ता बहुत की कारगर है। यह बवासीर में भी बहुत फायदा पहुंचाती है।
5. जिनके घर के पास नीम के पेड़ हो वहां मलेरिया फैलाने वाले मच्छरों का नामो-निशान नहीं होता है।
6. नीम के द्वारा बनाया गया लेप बालों में लगाने से बाल स्वस्थ रहते हैं और कम झड़ते हैं। यही नहीं, इसके तेल से आप मालिश करते हैं तो आपका शरीर तंदुरुस्त रहेगा।
7. माना यह जा रहा है कि नीम का पत्ता मधुमेह से लेकर एड्स, कैंसर और न जाने किस-किस तरह की बीमारियों का इलाज कर सकती है। यही नहीं, नीम एचआईवी से पीड़ित मरीजों की प्रतिरोधक क्षमता में इजाफा कर सकती है।

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment