सब्जियों के फायदे

पत्ता गोभी के फायदे

Cabbage health benefits in hindi

आज खुद को स्वस्थ्य रखने के लिए लोग हरी सब्जियों का अपनी डाइट में ज्यादा से ज्यादा शामिल कर रहे हैं। पत्ता गोभी उनमें से एक है। अधिकांश घरों में सेवन किया जाने वाला पत्ता गोभी स्वास्थ्य के लिए एक गुणकारी सब्जी है। इसे लोग सब्जी और पकौड़े के रूप में खाते हैं। इसके अलावा इसका इस्तेमाल सलाद के रूप में भी किया जाता है। फायबर, बिटा केरोटिन, विटामिंस बी1, बी6, के, ई, सी  से भरपूर पत्ता गोभी त्वचा और बालों के लिए बहुत ही उपयोगी है। 

आयरन, पोटेशियम और सल्फर से भरपूर पत्ता गोभी ब्रेसिका परिवार का एक सदस्य  है जिसे बंद गोभी भी कहा जाता है। इस परिवार की अन्य सब्जियों में ब्रोकली, फूल गोभी और ब्रूसल स्प्रा उट आते हैं। 

 

पत्ता गोभी के फायदे 

1. आज अधिकतर लोग पत्ते गोभी को अपनी डाइट में शामिल कर रहे हैं। इसमें कैलोरी की मात्रा बहुत कम होती है। इसे वजन कम करने के लिए बहुत ही कारगर उपाय समझा जाता है।

2. पत्ता गोभी पचास ग्राम मात्रा में रोजाना चबाकर खाने से बालों की उत्पत्ति तेजी से होती है, बाल टूटने बन्द हो जाते हैं। इसके अलावा इसका जूस पीने से बालो को मजबूती मिलती है। 

3. पत्ता गोभी में एंटीआक्सीडेंट्स पाए जाते हैं जो आपकी तव्चा में नमी बरकरार रखते हैं। 

4. पत्ता गोभी के पत्ते चबाकर खाने से कब्ज में आराम मिलता है। 

5. आपने नाश्ते में पत्ता गोभी को शामिल करें या इसका जूस पिएं। इससे झुरियां जल्दी ही गायब होती है। 

6. पत्ता गोभी का रस पीने से पेप्टिक अल्सर के कारण उत्पन्न शूल शीघ्र दूर होता है। सौ ग्राम रस दो-तीन बार अवश्य पीना चाहिए। 

7. पोटेशियम और विटामिन से भरपूर पत्ता गोभी शरीर का रंग साफ करने के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है। इससे त्वचा नर्म और आकर्षित होती है।

8. पत्ता गोभी की सब्जी का कुछ दिनों तक सेवन करने से अनिद्रा की समस्या दूर होती है।

9. खून की कमी को दूर करने में सहायक पत्ता गोभी में फोलिक एसिड होता है जो नए ब्लड सेल्स का निर्माण करता है।

10. दो सौ ग्राम मठ्ठे में, पचास ग्राम पालक का रस और सौ ग्राम पत्ता गोभी का रस मिलाकर पीने से कोलाइटिस में बहुत ही लाभ देता है। दिन में दो बार सेवन करने से अधिक लाभ होता है। 

11. कब्ज और गैस की समस्या से पीड़ित लोग पत्ता गोभी का ज्यादा से ज्यादा सेवन करें। यह पेट से जुडी हर प्रकार की समस्या से आपको निजात दिलाता है और अल्सर के इलाज में तो इसे अचूक उपाय समझा जाता है।

12. विटामिन से भरपूर पत्ता गोभी अल्माोइजर जैसी समस्या को दूर करने में सहायक है।

13. पत्ता गोभी में क्लोरीन और सल्फर नाम दो मिनरल्स होते हैं जो पेट को साफ रखने में बहुत कारगर है।

14. पत्ता गोभी का जूस पीने से रोग प्रतिरोधक क्षमता विकसित होती है।

15. लगातार काम करने से आपकी मांसपेशियों में दर्द होता है तो पत्ता गोभी का सेवन कीजिए।

16. मोतियाबिंद के खतरे को कमर करना है तो पत्ता गोभी का लगातार सेवन कीजिए। 

 

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment