हेल्थ टिप्स हिन्दी

सत्तू खाने के फायदे

Sattu khane ke fayde sehat ke liye - in Hindi

सत्तू का नाम सुनते ही लोग इसे बिहार या फिर यूपी से कनेक्ट करने लगते हैं। सत्तू अपने आप में एक समपूर्ण आहार माना जाता है। क्या आपने कभी सत्तू का स्वाद चखा है? इसके कई गुणों के कारण गर्मी के दिनों में सत्तू का सेवन कई स्थानों पर किया जाता है। यूं तो सत्तू यूपी व बिहार में काफी प्रसिद्ध है ही, लेकिन इसके गुणों की हाहाकार देश के कई राज्यों में है। बिहार के लोगों के अलावा भी अन्य लोग भी इसे काफी खुश होकर खाते हैं। सत्तू को लोग कई तरह से खाते हैं। कोई इसका शरबत बनाकर पीता है तो कोई इसके स्वादिष्ट व्यंजन बनाकर खाते हैं। आपको बता दें कि सत्तू को इतना पसंद किए जाने का कारण सिर्फ इसका स्वाद ही नहीं है बल्कि सेहत से जुड़े यह अनमोल फायदे भी हैं।

आइए बताते हैं क्या है सत्तू के बेमिसाल फायदे –

• सत्तू ( Sattu ) को विषेशकर गर्मी के दिनों में खाना बेहद लाभदायक माना जाता है। सत्तू का सेवन करना आपको गर्मी के कई दुष्प्रभाव एवं लू की चपेट से बचाता है। सत्तू का प्रयोग करने से लू लगने का खतरा भी कम होता है क्योंकि यह शरीर में ठंडक जो पैदा करता है। 

• क्या आपको हर आधे घंटे पर भूख लग जाती है या फिर आप लंबे समय तक भूखे नहीं रह पाते हैं, तो ऐसे में सत्तू आपके लिए काफी लाभदायक है। इसे खाने या फिर इसका शर्बत पीने के बाद लंबे समय तक आपको भूख का एहसास नहीं होगा।

• बता दें कि सत्तू प्रोटीन का बढ़िया स्त्रोत है और यहत पेट की गड़बड़ियों को भी ठीक करता है। इसे खाने से लिवर आपका मजबूत होता है और एसिडिटी की भी समस्या दूर होती है। यही नहीं आसानी से पचने के कारण कब्जियत भी नहीं होती है।

• सत्तू को जौ और चने से बनाया जाता है। यह डाइबिटीज के मरीजों के लिए बेहद फायदेमंद होता है। अगर आप डाइबिटीज के मरीज हैं तो रोजाना इस सत्तू को खाए फिर देखें इससे होने वाले लाभ। सत्तू को आप पानी में घोलकर शर्बत के रूप में या फिर नमकीन बनाकर भी पी सकते हैं। 

• अगर आपको कमजोरी है तो सत्तू जरूर पीयें, यह तुरंत ऊर्जा देने का कार्य करता है। यह कमजोरी को दूर कर आपको ऊर्जावान बनाए रखने में कारगर है। सत्तू में कई तरह के पोषक तत्व भी मौजूद होते हैं जो आपके शरीर को पोषण देते हैं।

• मोटापे से परेशान लोगों के लिए तो सत्तू किसी रामबाण से कम नहीं माना जाता है। जौ से बना सत्तू रोजाना खाने से पाचन तंत्र भी सुचारु रूप से कार्य करता है और मोटापा कम होकर आप अच्छी फीगर पा सकते हैं।

• यही नहीं, सत्तू ब्लडप्रेशर के मरीजों के लिए भी काफी लाभदायक होता है। इसके लिए सत्तू में नींबू, नमक, जीरा और पानी मिलाकर सेवन करना चाहिए।

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment