पेट

खाना नहीं पचता है तो क्या करें

खाना नहीं पचता है तो क्या करें

यदि खाना नहीं पचता है तो हमारा मूड पूरे दिन खराब रहता है। कहीं न कहीं इसके पीछे की वजह हमारा रुटीन है जिसे बदलने की जरूरत है। आपको अपनी डाइट से जंक फूड को हटाकर ऐसे आहारों का सेवन करना चाहिए जिसमें फाइबर है। इसके अलावा आप पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन कीजिए और नियमित रूप से व्यायाम कीजिए।

# पानी का सेवन

पानी का सही समय पर सेवन न करने की वजह से कई बार पाचन की समस्या उत्पन हो जाती है। कई लोग खाना खाते समय पानी का सेवन करने लगते हैं। यह आदत आपको कब्ज या पेट की अन्य समस्या को बुलावा देता है।

इसलिए खाना खाने के आधा घंटा बाद ही पानी का सेवन कीजिए। इसके अलावा आप पानी ज्यादा ठंड़ा न पीएं, हो सके तो आप गुनगुने पानी को उपयोग में लाए।

# पाचन को बढ़ाने में मदद करे दही

पाचन को बढ़ाने में मदद करे दही

दही में मौजूद प्रोबायोटिक्स अच्छे बैक्टीरिया के तौर पर जाना जाता है। इससे न केवल पेट को ठंडक मिलती है बल्कि यह पाचन को बढ़ाने में भी मदद करता है।

कैल्शियम, विटामिन बी2, विटामिन बी 12, प्रोटीन पोटेशियम और मैग्नीशियम से भरपूर दही का सेवन प्रचुर मात्रा में करना चाहिए। यह पेट की बीमारियों से परेशान होने वाले लोगों के लिए अच्छा माना जाता है। इसमें अच्छे बैक्टीरिया पाए जाते हैं जो पेट की बीमारी को ठीक करते हैं। – दही खाने के लाभ दिल के लिए

# केला

यदि भोजन पचता नहीं है तो केला इस समस्या के लिए बहुत ही लाभकारी सिद्ध होगा। कार्बोहाइड्रेट और पोटेशियम से भरपूर केला पर्याप्त मात्रा खून में वृद्धि करने के साथ ही शरीर की ताकत भी बढ़ाता है। पेट में संक्रमण होने पर केला खाने की सलाह दी जाती है।

# पेट साफ करे हरी पत्तेदार सब्जियां

पेट साफ करे हरी पत्तेदार सब्जियां

खाना हजम नहीं होता या खाना पचता नहीं है तो आपको अपने खान-पान में बदलाव करने की जरूरत है। आपको फास्ट फूड खाने की बजाय अपनी डाइट में हरी पत्तेदार सब्जियों को शामिल करना चाहिए।

हरी सब्जियों को पोषण विशेषज्ञों द्वारा पोषक तत्वों के सबसे सस्ती स्रोतों में से एक माना जाता है। गर्भवती महिलाओं को आयरन से भरपूर हरी पत्ते वाली सब्जियों का सेवन खासतौर पर करना चाहिए। ये सब्जियां आसानी से पच जाती हैं और इन्हें खाने से पेट भी साफ रहता है।

# चुकंदर

आपको बता दें कि खाना चुकंदर खाना पचाने की दवा के रूप में काम करता है। यह पाइल्सट या बवासीर के रोगियों के लिए भी काफी लाभकारी होता होता है। चुकंदर का जूस पीलिया, हेपेटाइटिस और उल्टी के उपचार में भी प्रभावशाली है। चुकंदर में बी विटामिन फोलेट भी होता है, जो जन्म दोषों के जोखिम को कम करने में मदद करता है।

# पेट के लिए अच्छा है सेब

पेट के लिए अच्छा है सेब

कई बार खाना नहीं पचने के कारण पूरे दिन हमें दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इससे हमारा मन काम में भी नहीं लगता है। ऐसे आपको सुबह उठकर एक सेब जरूर खाना चाहिए।

सेब न केवल आपके पेट के लिए अच्छा है बल्कि दिल और मधुमेह के रोगियों के लिए भी यह फायदेमंद है। आप इसका सेवन करके बीमारियों से दूर रह सकते हैं, क्योंकि इसमें पोटैशियम, विटामिन ए, फास्फोरस, विटामिन सी और कई मिनरल्स पाए जाते हैं। ये पेट की समस्याओं को कम करने सहायता करते हैं। – सेब खाने का सही समय

# दलिया

यदि खाना नहीं पचता है तो आपको अपनी डाइट में फाइबर वाले भोजन को शामिल करना चाहिए। खनिज और विटामिन से भरपूर दलिया फाइबर का अच्छा स्रोत है। यह न केवल ब्लड शुगर को कंट्रोल करता है बल्कि कब्ज की समस्या को भी दूर करता है।

रिसर्च बताते हैं कि कब्ज को दूर करने के साथ ही दलिया पेट के कैंसर के जोखिम को भी कम करने में मदद करता है। इसके अलावा ब्राउन राइस में मौजूद घुलनशीन फाइबर रक्त में एलडीएल कोलेस्ट्रॉल को कम करने में सहायता करते हैं।

# व्यायाम भी है जरूरी

व्यायाम भी है जरूरी

एक्सरसाइज न केवल वजन संतुलित बनाये रखने में सहायता करता है बल्कि यह मेटाब्लॉजिम को गति देता है और पाचन तंत्र को भी दुरुस्तब रखता है। इसलिए यदि भोजन पचता नहीं है तो आप नियमित रूप से व्यायाम या एक्सरसाइज कीजिए।

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment