Uncategorized

रात के खाने में क्या खाएं और क्या नहीं

यह बात सच है कि यदि आप अपने खान-पान पर ध्यान देंगे तो आप खुद को कई बीमारियों से बचा सकते हैं, साथ ही पूरे दिन खुद को फिट भी रख सकते हैं। लेकिन समस्या यह है कि हमारा खाने-पीने पर कंट्रोल ही नहीं है। हम कभी भी कुछ भी खा लेते हैं। फिर कब्ज, डायबिटीज, कोलेस्ट्रोल और न जाने कितने रोगों की शिकायत करने लगते हैं। ऐसे में आपको ऐसा कोई भी काम नहीं करना चाहिए, जिससे की बाद में आपके लिए समस्या खड़ी हो। बात खाने-पीने की हो रही है तो हर किसी के मन में सवाल उठता है कि रात में ऐसा क्या खाएं, जिससे न केवल हम स्वस्थ रहें, बल्कि हमारी नींद भी खराब न हो और हम तरोताजा रहें। आइए जानते हैं।

1. प्रोटीन मसल्स और बॉडी के लिए बहुत ही जरूरी पोषक तत्व है। इसे रोजाना अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए। रात में आपको ऐसा आहार खाएं जो प्रोटीन से भरपूर हो। अपने खाने में लो फैट प्रोटीन (ग्रील्ड), दालें, हरी पत्तेदार सब्जियां, करी पत्ते जैसी चीजें शामिल करे। बता दें कि रात के सामय प्रोटीन से भरपूर आहार लेने से पाचनतंत्र सही तरह से काम करता है.

2. रात में ऐसा आहार लेना चाहिए जो आसानी से पच जाए। क्योंकि रात में खाना खाने के बाद ज्यादातर लोग सोने चले जाते हैं। ऐसे में अगर आप भारी या हेवी भोजन ग्रहण करेंगे तो आपको कब्ज और दूसरे कई समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए रात के खाने में ऐसा आहार होना चाहिए जो लो कार्ब हो। इसकी वजह यह है कि कार्बस को डाइजेस करना मुश्किल होता है। लो कार्ब आहार जल्दी पच जाता है और आप अच्छी नींद ले सकते हैं। तो अपने आहार में पनीर, टोफू, लेंटिल्स, फलियां, खाएं।

3. ज्यादा नमक सेहत के लिए नुकसानदेह है। शाम को 7 बजे के बाद नमक कम खाएं। हम जानते हैं कुछ लोगों के लिए यह मुश्किल हो सकता है, लेकिन यह बहुत जरूरी है। खास तौर पर उस समय जब आपने कोई पार्टी प्लान की हो। नमक लेने से शरीर में वाटर रिटेंशन बढ़ जाती है, जो वजन बढ़ाने का काम करती है।

4.आप सुबह या दोपहर में दही खा सकते हैं, लेकिन रात को दही खाने से बचें। आयुर्वेद के अनुसार दही कोप दोष को बढ़ाती है। क्योंकि दही में खट्टा और मीठा दोनों ही होते हैं। यह एक असंतुलन पैदा करती है जो नाक बंद करने जैसी परेशानी को बढ़ा सकती है और रात के समय नींद को प्रभावित कर सकती है।

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment