Uncategorized

फेस मास्क कैसे पहनें और कैसे उतारें

फेस मास्क कैसे पहनें और कैसे उतारें

कोरोना वायरस से बचने के लिए लोग तरह-तरह के तरीके अपना रहे हैं। फेस मास्क कैसे तैयार करें? फेस मास्क बनाने की विधि क्या है? क्या कोई मास्क बनाने की मशीन है। ये कुछ ऐसे सवाल हैं, जो आजकल हर किसी के मन में उठता होगा। सौभाविक है कि आपके मन में भी यह उठता होगा। वैसे अभी देश में फेस मास्क की कमी नहीं। देश में पर्याप्त मात्रा में फेस मास्क का प्रोडक्शन किया जा रहा है। इसलिए फेस मास्क की तो चिंता छोड़ दीजिए और यह चिंता कीजिए कि इसे कैसे पहना जाए। और पहनने के बाद कैसे उतारा जाए।

मास्क पहनते समय ध्यान दीजिए

1. हाथ को अच्छी तरह से साबुन से धोएं फिर उसके बाद मास्क को पहनने के लिए उठाएं।
2. मास्क को दोनों छोर से पकड़ें फिर मुंह पर लगाएं।
3. यह देख लें कि मास्क आपने अच्छी तरह से लगाया है या नहीं।
4. मास्क लगाने के बाद अपने हाथ से मास्क को न छूएं।
5. यदि आपको इसे पहनते समय फेस मास्क को छूना है, तो पहले अपने हाथ धो लें। बाद में अपने हाथों को धोना भी सुनिश्चित करें, या हैंड सैनिटाइज़र का उपयोग करें।
6. मास्क को अपने गले पर ना लटकाएं।
7. अगर मास्क गीला हो जाए तो उसे 6 घंटे के अंदर बदल दें।

मास्क निकालते समय ध्यान दीजिए

1. अगर आप फेस लगा मास्क उतारना चाहते हैं, तो आपको ध्यान देना चाहिए। इसके लिए आप अपने हाथों को अच्छी तरह से साबुन से धोएं या हैंड सैनिटाइज़र का उपयोग करें। फिर अपने फेस्क मास्क को टच करें।
2. यह जरूरी है कि आप मास्क को छूने से बचें, क्योंकि यह दूषित हो सकता है। इसे आप दोनों ओर के छोर या बैंड से ही पकड़ें।
3. मास्क को लूप्स, टाई या बैंड से पकड़े और इसे ढके हुए कचरे के डिब्बे में डालें।
4. मास्क को हटाने के बाद, अपने हाथों को अच्छी तरह से धो लें या हैंड सैनिटाइजर का उपयोग करें।

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment