Uncategorized

सत्तू पीने के फायदे

सत्तू पीने के फायदे

गर्मी बहुत है, ऐसे में स्वास्थ्य को लेकर चिंताए बढ़नी भी लाजमी है, क्योंकि गर्मी जब आती है तो डिहाड्रेशन, हीट स्ट्रोक और दूसरी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे समय में आपको अपनी सेहत के साथ खाने-पीने की चीजों पर पूरा ध्यान देना चाहिए। दोस्तों हमारे देश में कई ऐसे देशी डिश है, जो हमें हेल्दी तो रखते ही हैं, साथ ही बीमारियों से भी दूर रखते हैं, ऐसे ही एक डिश का नाम है सत्तू का शरबत। यह देशी डिश पूर्वी उत्तर प्रदेश और ज्यादातर बिहार में प्रचलित है। दोस्तों बता दें कि उत्तर भारत में गर्मी और लू का सामना लोग बहुत करते हैं, ऐसे में इससे बचने के लिए वह तरह-तरह के उपाय का सहारा लेते हैं, कोई लस्सी पीता है, तो कोई शिकंजी और कोई सत्तू का शरबत। आइए जान लेते हैं सत्तू के शरबत के फायदों के बारे में…

सत्तू पीने के फायदे

लू से बचाए

दोस्तों घर को चलाना है तो काम तो जरूर करना होगा और काम करने के लिए घर से बाहर जरूर निकलना होगा। ऐसे में यदि आप गर्मियों में घर से बाहर निकल रहे हैं तो सतू का शरबत जरूर पीएं। बता दें कि सत्तू लू लगने से भी बचाता है। गर्मियों में अगर सत्तू पीकर बाहर निकला जाए तो लू नहीं लगता है।

मिचली को रोके

गर्मियों में जिस तरह लू या हीट स्ट्रोक एक समस्या होती है, उसी तरह उल्टी या मिचली आना भी एक समस्या है। बता दें कि गर्मियों में मिचली आने की भी शिकायत लोगों को होती है। रोज सत्तू पीने से उल्टी रुकती है और शरीर की कमजोरी भी दूर होती है।

डायबिटीज और ब्लडप्रेशर नियंत्रित रखे

डायबिटीज और ब्लडप्रेशर दो ऐसी बीमारी है जिससे पूरी दुनिया में क्या, भारत के लोग भी बड़ी ही तेजी से इसकी चपेट में आ रहे हैं। इसकी सबसे बड़ी वजह शारीरिक परिश्रम की कमी और खानपान पर ध्यान न देना है। बता दें कि सत्तू पीने से डायबिटीज और ब्लडप्रेशर नियंत्रित रहता है। सत्तू में नींबू, नमक और जीरा डालकर पीने से बीपी नहीं बढ़ता है।

पाचन रहता है सही

सत्तू में फाइबर होता है, जिसे पीना बहुत ही लाभकारी होता है। गर्म, मसालेदार और ऑयली खाना खाने से अपच की समस्या होना आम बात है। इसे चने का सत्तू पीकर आसानी से दूर किया जा सकता है। इसमें मौजूद फाइबर्स ही डाइजेशन को सही रखने में मदद करता है।

मोटापे को करे कम

आजकल कोई व्यक्ति फिट है या नहीं उसके शरीर के आकार को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है। यदि आप मोटे हैं तो आपको अनफिट का सर्टिफिकेट दे दिया जाएगा। ऐसे में यदि आप मोटापा दूर करना चाहते हैं तो सतू का शरबत पीजिए। सत्तू मोटापे को भी दूर करता है। इसके अलावा सत्तू पीने से पाचन ठीक रहता है और एसिडिटी नहीं होती है।

एनर्जी को बढ़ाए

जिनके शरीर में उर्जा की कमी है उन्हें सतू का शरबत जरूर पीना चाहिए। शरीर में ऊर्जा की कमी होने पर सत्तू तुरंत ऊर्जा देने का कार्य करता है। यह कमजोरी को दूर कर आपको ऊर्जावान बनाए रखने में कारगर है। इसमें कई तरी के पोषक तत्व भी मौजूद होते हैं जो पोषण देते हैं।

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment