हेल्थ टिप्स हिन्दी

चांदी के बर्तन में खाना खाने के फायदे

Health benefits of eating food in silver utensils in hindi.

जाने चांदी के बर्तन में खाना खाने के फायदे क्योंकि चांदी इम्युनिटी बढ़ाने, शरीर में ठंडक और दिमाग को तेज़ करती है, health benefits silver in hindi Chandi ke bartan me khane ke fayde.

राजे-महाराजे के समय से ही चांदी और सोने के बर्तनों में खाना खाने की परम्परा चली आ रही है। आज भी कुछ लोग ऐसे हैं, जो चांदी के बर्तनों में खाना खाते हैं और कुछ लोग अपने छोटे छोटे बच्चों को खाना खिलाने के लिए चांदी के बर्तन का इस्तेमाल करते हैं, वो बर्तन चाहे चम्मच, गिलास या कटोरी ही क्यों न हो। वो चांदी का इस्तेमाल इसलिए करते हैं क्योंकि इससे शरीर में ठंडक रहती हैं, इसलिए आज हम जानेंगे चांदी के बर्तन में खाना खाने के फायदे।

आप इस बात से भी इंकार नहीं कर सकते कि केवल पौष्टिक आहार ही हमारी सेहत के लिए लाभकारी नहीं होता, बल्कि साथ में यह भी मायने रखता है कि आप भोजन के लिए किस बर्तन का इस्तेमाल कर रहे हैं, क्योंकि इसका असर भी हमारी सेहत पर पड़ता है। यदि आप चांदी के बर्तन में भोजन को ग्रहण करते हैं, तो यह आपके लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। अब आप जानना चाहेंगे कि कैसे तो आइये जानते हैं…

चांदी के बर्तन में खाना खाने के फायदे

1. चांदी के बर्तन से बैक्टीरिया रहे दूर

चांदी के बर्तनों का इस्तेमाल बहुत ही गुणकारी होता है। इसका मुख्य कारण है कि यह बर्तन बैक्टीरिया फ्री होते हैं। इन बर्तनों को गर्म पानी में उबालने की भी आवश्यकता नहीं होती, यदि हम इन बर्तनों को सादे पानी के साथ भी साफ़ करते हैं, तो भी हम इसको बिना किसी भय से प्रयोग में ला सकते हैं, जबकि अन्य धातुओं के बर्तनों में स्वच्छता का बहुत ही ध्यान रखना पड़ता है।

2. इम्युनिटी को बढ़ाये

यदि आप मेटल जैसे बर्तनों में गर्म भोजन परोसते हैं तो मेटल भोजन में मिलकर आपके शरीर के अंदर चली जाती हैं, जो आपके स्वास्थ्य के प्रति अनुकूल नहीं होती, वही यदि आप चांदी के बर्तन में गर्म गर्म भोजन करते हो तो यह एंटी बैक्टीरिया होने के कारण शरीर में प्रतिरोधक की क्षमता को बढा देते हैं।

3. पानी को फ्रेश रखना

चांदी के बर्तन प्राकृतिक रूप से गैर विषात्त होते हैं, जिसके कारण इससे बैक्टीरिया दुरी बना कर रखते हैं। ऐसे में जब हम पानी या अन्य किसी प्रकार के तरल पदार्थ इसमें रखते हैं, तो इसकी ताजगी वैसे ही बनी रहती है।

4. शरीर में ठंडक बनाये रखें

चांदी की एक यह भी मुख्य विशेषता हैं कि इसके पहनने से आपके शरीर में ठंडक बनी रहती है और साथ ही इससे शरीर का तापमान भी सामान्य बना रहता है। इसलिए अक्सर लोग अपने पैरों में इसे पायल के तौर पर पहनते हैं और जिन लोगों को गुस्सा बहुत अधिक आता हो उन्हें भी चांदी के संपर्क में आने की सलाह दी जाती है।

5. दिमाग के लिए फायदेमंद

चांदी के बर्तन में खाना खाने से दिमाग बहुत ही तेज होता हैं और साथ ही इससे हमारी यादाश्त भी बढ़ती है, इसलिए चांदी के बर्तन में खाना हमारे लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। इसके साथ ही इससे हमारी आँखें की रौशनी भी तेज होने लगती हैं।

एल्युमिनियम के बर्तन से नुकसान

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment