हेल्थ टिप्स हिन्दी

उड़द की दाल के फायदे

Urad ki daal ke fayde or Black gram health benefits in hindi.

जाने उड़द की दाल के फायदे ये लाभ करती है शरीर की उर्जा, प्रोटीन, सुंदरता, बालों के लिए, पौरुष शक्ति, ह्रदय आदि के लिये, black gram health benefits in hindi.

हमारे रसोईघर में कई प्रकार की दालों का इस्तेमाल होता है, उन्ही दालों में से एक दाल है उड़द की दाल। उड़द की दाल सभी दालों में से पोषक होती है। यह कई प्रकार की होती है जैसे छिलके वाली दाल, बिना छिलके वाली और इसके तीन प्रकार भी देखने को मिलते हैं जैसे सफेद उड़द , काली उड़द और हरी उड़द । उड़द की दाल में प्रोटीन, विटामिन बी या थायमिन, राइबोफ्लेविन और नियासिन, विटामिन सी, आयरन कैल्शियम आदि होते हैं इसलिए आज हम जानेंगे उड़द की दाल के फायदे

यह दाल पूरी तरह से हर्बल होती है। उड़द की दाल अन्य दालों में से अधिक बल देने वाली व पोषक होती है। धुली हुई दाल का सेवन करने से पेट में आफरा हो जाता है। वहीं छिलके वाली दाल में यह दुर्गुण नहीं पाया जाता। उड़द की दाल का सेवन हमारे लिए हितकारी होता है। इसका सेवन करने से हम कई बीमारियों से बच सकते हैं।

उड़द की दाल के फायदे

1. शरीर को उर्जा प्रदान करे

उड़द की दाल में बहुत सा आयरन पाया जाता है। जिसको खाने से शरीर को शक्ति प्रदान होती है। इसका सेवन उन महिलाओं के लिए बहुत ही उपयुक्त होता है जो भारी माहवारी होती है। महावरी के कारण उनके शरीर में आयरन की कमी हो जाती है, परन्तु हम इसका सेवन करके आयरन की मात्रा को आसानी से पूरा कर सकते हैं।

2. बालों के लिए

बालों के लिए भी उड़द की दाल के फायदे होते हैं, उड़द की दाल से सिर पर बाल आ जाते हैं। इसलिए जो गंजे होते हैं उन्हें उड़द की दाल को उबालकर और फिर इसे पीसकर रात को सोने से पहले अपने सिर पर लगाना चाहिए। ऐसा नियमित रूप से करने पर कुछ ही दिनों में उनका गंजापन दूर हो जायेगा।

3. सुन्दरता के लिए

उड़द की दाल से हम अपने चेहरे से कील मुंहासों को दूर कर सकते हैं। इसके लिए उड़द की दाल को दूध में रात के समय भिगों लें। सुबह उसे अच्छे से पीस कर उसमें नींबू और शहद मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लें। उस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगा लें। बाद में अपना चेहरा पानी के साथ साफ़ कर लें। आपको असर खुद ही नजर आने लगेगा।

4. दर्द के लिए

उड़द की दाल के इस्तेमाल से आप जोड़ों और मांसपेशियों के दर्द को ठीक कर सकते हैं। इसके लिए सरसों के तेल में काली उड़द की दाल को गर्म कर लें। जब वह हल्का गर्म हो जाए, तो उससे अपने जोड़ों पर मालिश करें। जोड़ों के दर्द से राहत मिलेगी। इसके अलावा उड़द की दाल को किसी कपड़े में बाँधकर गर्म करके जोड़ों पर सेंक करने से आपको दर्द से आराम मिलेगा। लकवा हो जाने पर सरसों के तेल में उड़द की दाल को गर्म करके एक लेप तैयार कर लें। फिर उसे लकवा वाले स्थान पर लगायें।

5. प्रोटीन का स्रोत

वैसे तो हर दाल में प्रोटीन की भरपूर मात्रा मौजूद होती है, लेकिन जो लोग मीट नहीं खाते या उनके लिए यह सस्ता आहार माना जाता है। इससे सेवन करने से शरीर का विकास और मांसपेशियों को मजबूती मिलती है और सप्ताह में तीन दिन इसका सेवन करने से कई रोग दूर हो जाते हैं।

6. पौरुष शक्ति को बढाए

काली उड़द को पानी में छ: से सात घंटे तक भिगोकर रखें। फिर उसे घी में फ्राई करके शहद के साथ नियमित रूप से खाएं। इससे पौरुष की यौन शक्ति बढती है और सभी प्रकार से विकार दूर होते हैं।

7. खून का संचार

उड़द की दाल का सेवन करने से खून का संचार ठीक रहता है।

8. ह्रदय स्वास्थ

कोलेस्ट्रोल को कम करने के साथ काली उड़द स्वास्थ्य वर्धक होती है। इसका सेवन करने से मैग्नीशियम और फोलेट लेवल बढ़ता है, जो धमनियों को ब्लॉक होने से बचाता है और इससे दिल में खून का संचार सही ढंग से होता है।

9. घाव को ठीक करें

घांव होने पर उड़द के आटे की पट्टी कर लें इस को दिन में दो से तीन बार करें आपका घाव ठीक हो जायेगा ।

10. दुबले या पतले लोगों के लिए

उड़द की दाल का सेवन दुबले और पतले लोगों के लिए बहुत ही लाभकारी होता है। क्योंकि यह इंसान का वजन बढ़ती है इसलिए जो लोग दुबले हैं वो इसका सेवन अवश्य करें।

उम्मीद करते हैं उड़द की दाल के फायदे जानकर न सिर्फ आपकी जानकारी में इजाफा होगा बल्कि ये फायदे आपके निजी जीवन में भी लाभकारी सिद्ध होंगे।

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment