ब्यूटी टिप्स

चेहरे पर बेसन लगाने के फायदे

सुंदरता की देखभाल के लिए सालों से बेसन का उपयोग किया जा रहा है। चेहरे पर बेसन लगाने के फायदे बहुत ही है। इससे टैन को हटाने में मदद मिलती है तथा यह त्वचा से पिंपल्स को भी हटाता है। घर पर कुछ आसानी से उपलब्ध सामग्री के साथ बेसन का इस्तेमाल करने से हमें उज्ज्वल त्वचा प्राप्त हो सकती है।

चेहरे पर बेसन लगाने के फायदे

मृत त्वचा से छुटकारा दिलाए बेसन

मृत त्वचा से छुटकारा दिलाए बेसन

बेसन मृत कोशिकाओं को हटा कर त्वचा को कोमल और चमकदार बनाने का काम करता है। आप बेसन का उपयोग बॉडी स्क्रब के रूप में कर सकते हैं और अपनी मृत त्वचा को बेहतर कर सकते हैं। इसके लिए आपको बस इतना करना है कि बेसन के 3 चम्मच में 1 चम्मच ऑट्स और 2 चम्मच मकई का आटा मिलाएं। फिर इसमें कच्चा दूध डालकर आप उसे अच्छी तरह से मिलाएं। इस पेस्ट को अपनी त्वचा पर लगाएं।

पिंपल्स और दाग-धब्बों को दूर करे बेसन

बेसन त्वचा से जुड़ी कई समस्याओं, जैसे रूखी-बेजान त्वचा, डार्क सर्कल, पिंपल्स और दाग-धब्बों को दूर करने में लाभकारी है। बेसन में मौजूद जिंक मुंहासे का कारण बनकर संक्रमण से लड़ सकता है। इसके अलावा इसका फाइबर ब्लड शुगर के स्तर को स्थिर करता है। इसके अलावा ये चेहरे पर मौजूद छोटे-छोटे बालों को भी दूर करने में कारगर होता है।

आप चेहरे मुंहासे को हटाने के लिए बेसन का एक शानदार फेस पैक बना सकते हैं। इसके लिए आप बेसन और हल्दी को बराबर हिस्सों में मिलाएं। फिर उसमें एक चम्मच नींबू और एक चम्मच शहद को मिलाएं। इसे कटोरी में मिलाने के आप इसे अपनी त्वचा या चेहरे पर लगाइए। 10 मिनट बाद आप गर्म पानी से धो लीजिए, आपको फायदा मिलेगा।

बॉडी-वॉश की तरह काम करे बेसन

चेहरे पर बेसन लगाने के फायदे के रूप में एक फायदा यह है कि आप इससे शरीर की बदबू को भी दूर कर सकते हैं। यदि आपके बॉडी से बदबू आती है, तो भी आप बेसन का इस्तेमाल बॉडी-वॉश की तरह कर सकते हैं।

टैन हटाने के लिए बेसन का उपयोग

टैन हटाने के लिए बेसन का उपयोग

गर्मी में हमारी त्वचा तेज धूप से झुलस जाती है और टैनिंग की समस्या हो जाती है। टैन हटाने के लिए बेसन का उपयोग बहुत ही फायदेमंद है। इसके लिए आप 4 चम्मच बेसन के साथ 1 चम्मच नींबू का रस और दही मिलाएं, फिर उसमें नमक की एक चुटकी जोड़ें और चिकनी पेस्ट बनाने के लिए मिलाएं। इसे आप अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं। सूख जाने के बाद आप इसे पानी से धो लें।

ऑयली स्किन के लिए बेसन के फायदे

तैलीय त्वचा या ऑयली स्किन वाले लोगों को अक्सर मुंहासों की समस्या हो जाती है। अगर आपकी त्वचा भी ऑयली है तो बेसन का पैक आपके लिए बेहद लाभकारी साबित होगा। इसके लिए आप बेसन और दही को बराबर भागों में अच्छी तरह से मिलाएं और इसे चेहरे पर लगाएं तथा 20 मिनट के बाद अपना चेहरा धो लें। यह प्रक्रिया आपकी त्वचा को साफ करती है।

चेहरे के बालों को हटाने के लिए बेसन

चेहरे के बालों को हटाने के लिए बेसन

चेहरे के बालों को हटाने के लिए बेसन का प्रयोग बहुत ही उपयोगी और प्रभावी उपाय है। इसके लिए आप बेसन और मेथी के पाउडर को बराबर भागों मिलाएं और एक पेस्ट तैयार करें। इसे चेहरे के उस जगह पर लगाएं जहां बाल है। अगर आपको भी गोरी रंगत की चाहत है तो बेसन में नींबू मिलाकर लगाने से फायदा होगा। साथ ही इससे ब्लैकहेड्स की भी समस्या दूर हो सकती है।

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment