दांतों की देखभाल

सफेद दांत पाने के उपाय – खाएं ये 5 फल

पीले दांतों की समस्या हर किसी को परेशान करती है। यह न केवल आपके व्यक्तित्व को बिगाड़ने का काम करती है बल्कि इससे आपको हर जगह शर्मिंदगी का भी एहसास होता है। सफेद दांत पाने के तरह-तरह के उपाय से यदि आप थक चुके हैं तो आप नीचे दिए गए कुछ फलों का सेवन कर सकते हैं। दोस्तों आज हम जानेंगे सफेद दांत पाने के उपाय जो सुरक्षित होने के साथ साथ स्वास्थ्यवर्धक भी हैं :

सफेद दांत पाने के उपाय – खाएं 5 फल

दांतों की चमक के लिए तरबूज

दांतों की चमक के लिए तरबूज

गर्मियों तरबूज का सेवन बहुत ही किया जाता है यह शरीर में पानी की कमी को पूरा करता है। यदि आप नियमित रूप से तरबूज का सेवन करते हैं तो इससे यह न केवल आपके गुर्दे को स्वस्थ रखेगा बल्कि उच्च रक्तचाप, कैंसर, मधुमेह, हृदय रोग, स्ट्रोक, मैकुलर डिजनरेशन और नपुंसकता की रोकथाम भी कर सकता है।

इसके अलावा आयरन, मैगनीशियम, कैल्शि यम, मैगनीज, जिंक, पोटैशियम और आयो‍डीन से भरपूर तरबूज आपके दांतों के स्वाशस्य्रन के लिए बहुत लाभकारी है। साथ ही तरबूज विटामिन सी का बहुत अच्छा स्रोत है। दांतों की सफाई के लिए इसका सेवन बहुत फायदेमंद है।

दांत की सफाई के लिए केले का सेवन

दांत की सफाई के लिए केले का सेवन

ऐसा देखा गया है कि जिस व्यक्ति के शरीर में उर्जा की कमी है वो ज्यादा से ज्यादा केला का सेवन करता है। केला न केवल उर्जा को बढ़ाने का काम करता है बल्कि इसके स्वास्थ्य लाभ में वजन घटाने, मोटापे को कम करने, पेट की समस्या को दूर करने, कब्ज से राहत देने और अनीमिया, तपेदिक, गठिया, किडनी और मूत्र संबंधी विकारों में इलाज के तौर पर काम करता है। केला मासिक धर्म की समस्याओं और जलन में भी मदद कर सकती है।

इन सब के अवाला यदि आप सफेद दांत पाने के उपाय के बारे में सोच रहे हैं, तो आप केले का इस्तेमाल कर सकते हैं। पोटेशियम, मैग्नीशियम और मैग्नीज से भरपूर केला दांतों की गंदगी को हटाने में यह विशेष कारगर है।

केला खाने से दांतों में फंसा अन्य खाना निकलता है। इसके साथ ही केले से दांतों में भी चमक आती है। इसके लिए आप केले का पेस्ट बना लें। इसके पेस्ट से दांतों को रोज एक मिनट तक मालिश करें। उसके बाद दांतों को ब्रश करें। नियमित रूप ये उपाय करने से धीरे-धीरे दांतों का पीलापन खत्म हो जाता है और सफेद हो जाता है।

सफेद दांत पाने के लिए स्ट्रॉबेरी

सफेद दांत पाने के लिए स्ट्रॉबेरी

विटामिन सी, पोटेशियम, फोलिक एसिड, और फाइबर में समृद्ध स्ट्रॉबेरी को कई बीमारियों में बेहतरीन फल माना जाता है। यदि आप इसका नियमित रूप से सेवन करते हैं, तो यह न केवल आपके आंखों की देखभाल करेगा बल्कि आपके ब्रेन फंक्शन और उच्च रक्तचाप से भी आपको राहत देगा।

यह गठिया और विभिन्न हृदय रोग में भी बहुत ही गुणकारी है। स्ट्रॉबेरी की पॉलीफेनोलॉलिक और एंटीऑक्सिडेंट सामग्री आपकी इम्यून सिस्टम में सुधार करने में मदद करती है।

इसके अलावा यदि आप अपने दांतों में कुदरती चमक चाहते हैं तो आप स्ट्रॉअबेरी का सेवन कीजिए। इसमें मैलिक एसिड की मौजूदगी दांतों का स्टे न निकालने में सहायक होता है, साथ ही इसमें मौजूद विटामिन सी दांतो में पीलापन और दाग धब्बे हटाने में मददगार होता है। चूंकि यह फल बहुत स्वाद वाला होता है इसलिए आप इसका प्रयोग आप दही के साथ भी कर सकते हैं।

यदि दांतों को मोतियों की तरह चमकाना चाहते हैं तो आप स्ट्रॉबेरी लें, उसमें थोड़ा सा बेकिंग सोडा मिलाएं। अब इसे दांतों में लगाकर पांच मिनट बाद साफ कर लें। आपको फायदा जरूर देखने को मिलेगा।

दांत चमकाने का उपाय है सेब

दांत चमकाने का उपाय है सेब

सेब को फाइबर का बहुत ही अच्छा स्रोत माना जाता है। अगर आप नियमित रूप से सेब का सेवन करते हैं तो आपको मल त्याग करने में कोई परेशानी नहीं होगी। इसके अलावा सेब आपके एलडीएल कोलेस्ट्रॉल को कम करने में भी मदद करता है।

सेब के अन्य स्वास्थ्य लाभ में हृदय, पेट और लिवर विकार, पित्त की पथरी, कब्ज, रक्ताल्पता, और मधुमेह की रोकथाम शामिल है। ये गठिया, आंखों के विकार, कैंसर की एक किस्म और गाउट से पीड़ित होने का खतरा भी कम करता हैं।

इतने फायदों के अलावा सेब का एक फायदा यह भी है कि यह दांत चमकाने में भी मदद करता है। दिन में एक बार सेब खाना आपके दांतों के लिए स्क्रबर का काम करता है। इसके सेवन से मुंह में सलाइवा बनने में मदद मिलती है।

इससे दांत साफ होते हैं और पीले निशान तेजी से हटने लगते हैं। इसके अलावा सेब को छिलके समेत खाने से अधिक लार निर्मित होती है, जिससे दांतों को मजबूती और सुरक्षा मिलती है।

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment