डाइट प्लान

खाना खाने के तुरंत बाद क्या नहीं करना चाहिए

खाना खाने के तुरंत बाद क्या नहीं करना चाहिए

लोगों को अक्सर शिकायत रहती है कि वह जो भी खाते हैं उसका असर उनके शरीर पर दिखाई नहीं देता। कुछ लोगों की यह भी शिकायत होती है कि कुछ भी खाने से मोटापा बढ़ जाता है। इसके अलावा पाचन संबंधित समस्या भी पैदा हो जाती है। दरअसल खाने की सही आदत न होना ही इसके लिए जिम्मेदार है।

इसके अलावा यह सभी समस्या इसलिए भी ज्यादा होती है क्योंकि आपको पता ही नहीं है कि खाना खाने के तुरंत बाद क्या नहीं करना चाहिए। आइए हम आपको बताते हैं।

खाना खाने के तुरंत बाद पानी का सेवन न करें

बहुत लोगों को आदत होती है कि खाना खाते समय या खाना खाने के तुरंत बाद पानी का सेवन गट-गट करके करने लगते हैं। अगर आप भी ऐसा करते हैं तो यह आदत आपकी सेहत को खराब कर सकता है। दरअसल तुरंत पानी पीने से पेट में खाना पचता नहीं बल्कि सड़ता है, जिससे पेट से संबधित बीमारियों का सामना करना पड़ता है।

इसलिए एक्सपर्ट के मुताबित खाना खाने के 45 मिनट बाद ही पानी का सेवन कीजिए। वैसे अगर आपके गले में खाना अटक रहा है तो आप एक-दो घूंट पी सकते हैं। – एक दिन में कितना पानी पीना चाहिए 

खाना खाने के बाद चाय से करें परहेज

हम भारतीयों को बात-बात पर चाय पीने की आदत होती है। हमें तो चाय पीने का बहाना चाहिए। अगर आप खाना खाने के तुरंत बाद चाय पीते हैं तो इससे आपके पाचन पर असर पड़ता है।

दरअसल चाय की पत्ति यों में उच्च अम्लीयता होती है जो प्रोटीन के पाचन पर असर डालता है। इससे खाना आसानी से डाइजेस्ट नहीं हो पाता। ऐसे में कोशिश करनी चाहिए कि खाने के एक से दो घंटे बाद ही चाय पिएं। कोशिश करें चाय का सेवन सीमित मात्रा में हो।

खाना खाने के तुरंत बाद फल का सेवन न करें

अक्सर लोग खाना खाने के तुरंत बाद जूस या फलों का सेवन करने लगते हैं। लोगों को लगता है कि इससे उन्हें भरपूर फायदा मिलता है लेकिन ऐसा नहीं है। इससे फल पेट में ही चिपक जाते हैं और सही तरीके से इंटेस्टाइन तक नहीं पहुंच पाते हैं।

ऐसे में उनसे मिलने वाला पोषण अधूरा ही रह जाता है। फल या जूस अपने आप में एक भरपूर डाइट है, इसलिए यदि आप चाहते हैं कि इसका भरपूर फायदा आपके शरीर को हो तो आप खाना खाने के कुछ घंटे बाद ही इसका सेवन कीजिए। – फल खाने का सही तरीका और समय

खाना खाने के तुरंत बाद न नहाएं

खाना खाने के तुरंत बाद न नहाएं

बहुत से ऐसे लोग हैं जो नहाकर खाना खाते हैं तो कुछ लोग ऐसे भी हैं खाना खाने के बाद नहाने जाते हैं। अगर आप भी ऐसा कर रहे हैं तो हो जाइए सावधान। दरअसल नहाते समय हाथ और पैर सक्रिय अवस्था में होते हैं जिससे इन अंगों का ब्लड फ्लो काफी बढ़ जाता है।

इन अंगों में ब्लड फ्लो बढ़ने से पेट में रुधिर प्रवाह पर असर पड़ता है और डाइजेस्टिव सिस्टम प्रभावित होता है।

खाना खाने के तुरंत बाद सोएं नहीं

अक्सर देखा गया है कि लोग एक तो रात में लेट खाना खाते हैं ऊपर से खाने के तुरंत बाद ही सो जाते हैं। ऐसा करना आपको कई तरह की बीमारियों को बुलावा दे सकता है। इससे पाचन शक्ति खराब होती है।

अगर आप चाहते हैं कि आपकी पाचन शक्ति ठीक रहे और आप मोटापे के शिकार न हो तो आप खाने के तुरंत बाद सोएं नहीं। इससे गैस और आंतों में संक्रमण होने की आशंका बढ़ जाती है।

खाने के तुरंत बाद न पिएं सिगरेट

खाने के तुरंत बाद न पिएं सिगरेट

एक तो आप सिगरेट को पीकर फेफड़े और लिवर को नुकसान पहुंचा रहे हैं, दूसरे आप खाने के बाद सिगरेट को पीकर शरीर को बीमार करने की बची हुई कसर भी पूरा कर रहे हैं। एक्सपर्ट्स की मानें तो खाने के ठीक बाद धूम्रपान करना दस गुना खतरनाक हो सकता है।

खाना खाने के बाद पी गई एक सिगरेट आमतौर पर पी गई 10 सिगरेट के बराबर नुकसान पहुंचाती है। साथ ही इससे कैंसर का खतरा भी काफी बढ़ जाता है। हम तो यही चाहेंगे कि आप सिगरेट कभी भी न पीएं। यह आपके शरीर को खोखला कर सकता है।

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment