हेल्थ टिप्स हिन्दी

एक दिन में कितना पानी पीना चाहिए

एक दिन में कितना पानी पीना चाहिए

मानव शरीर में पानी की मात्रा 60 फीसदी होती है। यह तो सभी जानते हैं कि ज्यादा से ज्यादा पानी पीना हमारे सेहत के लिए फायदेमंद होता है। उदाहरण के तौर पर, पानी शरीर के अंगों और ऊतकों की रक्षा करता है और आपकी कोशिकाओं तक पोषक तत्व और ऑक्सीजन पहुंचाता है। इसके अलावा यह आपके वजन कम करने में भी बहुत ही लाभदायक है तथा शरीर को स्वस्थ और फिट रखता है।

वैसे पेशाब, पसीने और मल त्याग के माध्यम से हमारे शरीर से पानी निकलता रहता है, जिससे हमारे शरीर में पानी की कमी होती रहती है। शरीर में पानी की कमी से डिहाइड्रेशन का सामना करना पड़ सकता है। डिहाइड्रेशन एक ऐसी स्थिति है जिसमें शरीर में महत्वपूर्ण कार्यों को करने के लिए पर्याप्त पानी नहीं होता है।

इसके अलावा शरीर में पानी की कमी से कब्ज, अस्थमा, एलर्जी, उच्च रक्तचाप, माइग्रेन और कई अन्य स्वास्थ्य समस्याएं पैदा हो सकती है। ऐसे में आपको ध्यान देना चाहिए कि 24 घंटे में आपको कितना पानी पीना चाहिए। आप नॉर्मल पानी के अलावा जूस, पेय और पानी वाले फलों का सेवन करके अपने शरीर में पानी की कमी को पूरा कर सकते हैं। आइए इस लेख के माध्यम से इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

एक दिन में कितना पानी पीना चाहिए ?

एक दिन में कितना पानी पीना चाहिए

एक स्वस्थ आदमी को कितना पानी पीना चाहिए ? यह सवाल हर किसी के दिमाग में आता होगा। दरअसल एक दिन में कितना पानी पीना चाहिए इस सवाल को लेकर कई लोगों की अलग-अलग राय है। स्वास्थ्य से जुड़े लोग आमतौर पर एक दिन में 8 गिलास पानी पीने की सलाह देते हैं, जो दो लीटर के बराबर है। इसे 8 × 8 नियम कहा जाता है और याद रखना बहुत आसान है।

वहीं दूसरी तरफ कुछ लोग मानते हैं कि हम हमेशा निर्जलीकरण या डिहाइड्रेशन के कगार पर रहते हैं इसलिए हमें पूरे दिन पानी की घूट लेते रहना चाहिए। यहां तक कि जब आपको प्यास भी नहीं लग रही है, तब भी आपको पानी पीना चाहिए।वैसे चिकित्सा संस्थान ने यह निर्धारित किया है कि पुरुषों के लिए पानी की पर्याप्त मात्रा 3 लीटर है और महिलाओं के लिए, यह 2.2 लीटर है। पानी पीने के नियम

राजीव दीक्षित के अनुसार एक दिन में कितना पानी पीना चाहिए ?

राजीव दीक्षित के अनुसार एक दिन में कितना पानी पीना चाहिए

एक दिन में कितना पानी पीना चाहिए इसका फॉर्मूला है जिसे भारतीय वैज्ञानिक और प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता राजीव दीक्षित ने बताया है। राजीव दीक्षित के अनुसार पानी पीने की एक न्यूनतम सीमा और एक अधिकतम सीमा है।

अधिकतम सीमा

आपका जितना वजन है उसमें दस से भाग कीजिए और जो अंक आता है उतने लीटर पानी आप एक दिन में अधिकतम पी सकते हैं। उदाहरण के लिए आपका वजन 60 किलो है। इसमें दस का भाग दे दीजिये, तो आपको एक दिन में छह लीटर पानी पीना चाहिए।

न्यूनतम सीमा

आप एक दिन में जितना भोजन करते हैं, उसमें दस का गुणा कर दीजिये, उतना कम से कम पानी आपको पीना चाहिए। उदाहरण के लिए आप एक दिन में 350 ग्राम भोजन लेते हैं तो उसको दस का गुणा कर दीजिये। तो आपको एक दिन में साढ़े तीन लीटर पानी कम से कम पीना चाहिए।

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment