जिम टिप्स

जिम से नुकसान – ज्यादा कसरत करने से होता है नुकसान

जाने जिम से नुकसान क्यूंकि ज्यादा कसरत करने से होता है नुकसान जैसे की चक्कर आना, जी मिचलाना, हृदय गति बढ़ना, side effects of gym in hindi.

अपने आप को फिट रखने के लिए व्यायाम करना बहुत ही जरूरी है। व्यायाम करने से न केवल आप अपने आप फिट रख सकते हैं बल्कि कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं का समाधान भी कर सकते हैं। आधुनिक युग में खुद को बीमारियों से दूर रखने के लिए व्यायाम करना लोगों के जीवन का हिस्सा बन गया है, इसलिए लोग जिम का सहारा ले रहे हैं। लेकिन ज्यादा कसरत करना आपकी सेहत को नुकसान हो सकता है इसलिए जिम से नुकसान के बारे में भी जानना आवश्यक है।

अपने वजन को संतुलित और अपनी बॉडी आकर्षित तथा सुडौल बनाने के लिए कई- कई घंटे जिम पसीने बहाते हैं तो आप सावधान हो जाइए। यह आदत आपको कार्डियो और हृदय संबंधी समस्या को जन्म दे सकती है। दरअसल कुछ महीने पहले एक शोध सामने आया जिसके जरिए पता चला कि जरूरत से ज्यादा कसरत करना आपकी सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। यह ठीक उसी तरह है जैसे दवाइयों जरूरत से ज्यादा सेवन करना।

यह शोध अस्ट्रेलिया के मेलबर्न के बेकर आईडीआई हार्ट एंड डायबिटिक इंस्टीट्यूट रे आंद्रे ला गेरचे ने की है। शोधकर्ता आंद्रे ला गेरचे का कहना है कि “ज्यादा कसरत करने से हृदय संबंधी परेशानियां होती हैं, इसे मीडिया में कसरत को बढ़ावा देने और उसके फायदे बताने वालों परिचर्चा और आलेखों में छुप गई है।“

वह आगे कहते हैं कि माहौल यहां तक बना दिया गया है कि अगर कोई इस संबंध में बात करने की कोशिश करता है तो उसकी निंदा होने लगती है। इस शोध में हमने ज्यादा या अत्यधिक कसरत से होने वाले खतरों को पहचानने में जानकारी मिली है।

अंग्रेजी में एक कहावत है,’एक्सेस ऑफ एनीथिंग इज बैड’। यानी किसी भी चीज की अति नुकसान पहुंचाती है। अगर आप यह सोचते हैं कि ज्यादा कसरत करने से आप ज्यादा सेहतमंद होंगे तो यह सोच आपकी गलत है। आइए इस अध्ययन के बाद जानते हैं कि ज्यादा व्यायाम करने करने से शरीर को क्या-क्या नुकसान हो सकते हैं।

जिम से नुकसान - gym jyada karne ke nuksan hindi

जिम में ज्यादा कसरत करने से होता है नुकसान – Gym ke Nuksan

#1 चक्कर आना

चक्कर आते ही सिर घूमने लगता है और आस-पास की सभी चीजें घूमती नजर आती हैं। ज्यादातर ऐसा तब होता है जब हम अधिक ऊंचाई पर या गहरे पानी को देखते है। लेकिन क्या आपको पता है कि अत्यधिक जिम करने से चक्कर आने लगता है। यह तब होता है जब शरीर में पानी की कमी हो जाती है।

#2 जी मिचलाना

ज्यादा कसरत करने से जी मिचलने की समस्या भी उत्पन हो सकती है। वैसे ये समस्या खाने-पीने में गड़बड़ी, पेट में कीड़े होना, खांसी, बाहरी खाद्य पदार्थों का सेवन करना तथा शराब पीना आदि कारणों से भी होती है। अगर आप गलत समय पर व्यायाम करते हैं या फिर अपने आप को हार्ड एक्सरसाइज की ओर धकेल रहे हैं, तो जी मिचलाना या उल्टी ज्यादा होती है।

#3 हृदय की गति बढ़ सकती है

ज्यादा व्यायाम करने से हृदय की गति बढ़ सकती है जो आपके दिल के लिए सही नहीं है। इसके अलावा ज्यादा व्यायाम करने से आपको रात को बार-बार प्यास लगेगी। यह सम्भवतः निर्जलीकरण का संकेत है। इसके अलावा अवसाद, क्रोध और ध्यान केंद्रित करने में असमर्थता जताना कसरत ज्यादा करने के कारण होता है।

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment