हेल्थ टिप्स हिन्दी

आलस दूर करने के रामबाण उपाय

विस्तार में जाने आलस दूर करने के रामबाण उपाय ताकि आप पूरा दिन रहें चुस्त और दुरुस्त साथ ही तनाव के बचें, tips to get rid of laziness in hindi

सफलता के लिए सबसे बड़ा रुकावट आलस को माना जाता है। सुस्ती या आलस की वजह से व्यक्ति कई बार अपने मुकाम पर नहीं पहुंच पाता, जहां उसे होना चाहिए। वैसे आलस हर किसी के साथ नहीं होता बल्कि हमारी आदत और दिमागी स्थिति भी आलसी होने के लिए प्रेरित करती हैं। आइए जानते है आलस को दूर करने के उपाय के बारे में…

आलस दूर करने के उपाय – Tips for laziness

आलस दूर करने के लिए नींद पूरी कीजिए

आलस दूर करने के लिए नींद पूरी कीजिए

नींद आपके अच्छे स्वास्थ्य के लिए एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। अच्छी नींद से आप वजन, अवसाद, कैंसर और हृदय रोग जैसी बीमारियों से छुटकारा पा सकते हैं। अच्छी नींद के लिए आपको कम से कम आठ घंटे की नींद लेनी चाहिए। नींद में अनियमितता या नींद में कमी आलसी प्रवृत्तियों को जन्म दे सकता है।

करें फेस को वॉश

अपने सुस्ती या आलस को दूर करने के लिए आप नियमित रूप से फेस को वॉश करें। यह बहुत ही आसान तरीका है कि आप सुबह उठिए और आपको अपना फेस धोना है आप ताजगी से भर जाएंगे।

रोजाना व्यायाम

सुबह व्यायाम करने के फायदे आपकी सेहत के लिए, Morning exercise health benefits in hindi.

खुद को स्वस्थ्य रखने के लिए नियमित रूप से व्यायाम करना बहुत ही जरूरी है। इससे न केवल पाचन शक्ति बढ़ती है बल्कि ये आलस को दूर करने का उपाय भी है। इससे हमें प्राकृतिक उर्जा मिलती है। सुबह व्यायाम करने के फायदे

आलस भगाने के लिए खाने-पीने की चीजों पर ध्यान दीजिए

आलस भगाने के लिए खाने-पीने की चीजों पर ध्यान दीजिए

आपको यदि आलस आ रहा है, तो इसकी एक वजह यह भी है कि आपकी डाइट पौष्टिक नहीं है। आलस को दूर करने के लिए आपको अपने डाइट पर ध्यान देना होगा। अपने आहार में ज्यादा से ज्यादा फल और सब्जियों को शामिल करें और जंक फूड से दूरी बनाएं।

अपना पसंदीदा काम को चुनें

उन कामों को कीजिए जिसमें सबसे ज्यादा आपका मन लगता है। यह आलस को दूर करने में आपकी मदद करेगा। एक बार काम में आपकी आदत लग जाएगी, तो आलस को आप दूर भगा सकते हो।

सुबह जल्दी उठें

सुबह बेड से उठते ही करें यह योग क्यूंकि यह योग करने से आप रहेंगे स्वस्थ और तंदुरुस्त हमेशा और आलस्य भी नहीं आएगा, bed se uthne ke baad yoga tips hindi me

सुबह जल्दी उठना और व्यायाम करना और फिर स्नान करने से आप पूरे दिन ऊर्जावान महसूस कर सकते हैं। जल्दी जागने का एक बहुत ही महत्वपूर्ण लाभ यह है कि इससे तनाव का स्तर कम होता है। इससे सोच हमेशा सकारात्मक रहती है।

अपने दिन की शुरुआत सकारात्मक सोच से करें

अपने आलस को दूर करने के लिए बहुत कुछ इस बात पर निर्भर करता है कि आप अपना दिन कैसे शुरू करते हैं और आप अपना दिन अधिक उत्पादक और उपयोगी कैसे बनाते हैं। आप अपने दिन की शुरुआत सकारात्मक सोच से करें।
अगर आप अपना दिन सकारात्मक दृष्टिकोण से शुरू करते हैं और स्वयं पर विश्वास करते हैं तो आलस को दूर करने करने में निश्चित रूप से आपको सफलता मिलेगी।

साफ-सफाई का रखें ध्यान

स्वस्थ वातावरण न केवल आपके शरीर को फिट रखेगा, बल्कि अपने दिमाग को स्वस्थ बनाए रखेगा। जो व्यक्ति साफ-सफाई का पूरा ध्यान देता है वह हमेशा सकारात्मक उर्जा से भरपूर रहता है। वह हर समय ताजगी से भरा रहेगा और आलस दूर-दूर तक नहीं रहेगा।

आदत में सुधार

आलस को दूर करने के लिए आज का काम कल पर और कल का काम परसों पर डालने वाली आदत को जल्द से जल्द दूर भगाइए। इसके लिए आप आलस्य पर काबू पाने के लिए खुद को पुरस्कृत करें और इसके लाभ और परिणाम के बारे में सोचें।

अपनी लाइफ को करें व्यवस्थित

अपनी लाइफ को करें व्यवस्थित

आपका शारीरिक परिवेश का आपके फीलिंग पर एक बड़ा प्रभाव डालते हैं। यदि आपका घर अव्यवस्थित है तो आपका दिमाग भी व्यवस्थित नहीं रह पाएगा और आप हमेशा आलस महसूस करेंगे। आप हमेशा थके हुए और चिड़चिड़ा महसूस करेंगे, क्योंकि अव्यवस्था अराजकता की भावना पैदा करता है। इसलिए अपने अपने घर को साफ करें और अपने भौतिक परिवेश को व्यवस्थित करें और आप स्वाभाविक रूप से अपने आप को अधिक सक्रिय और प्रेरित महसूस करेंगे।

आलस दूर करने के लिए करें कुछ योग क्रियाएं

आलस दूर करने के लिए करें कुछ योग क्रियाएं

आलस दूर करने के रामबाण उपाय में योग भी शामिल है। नियमित रूप से योग आलस को दूर भगाने में बहुत ही सहायता करती है। इसके लिए उन्हें दंडासन, सुखासन और भुजंगासन तथा सूर्य नमस्कार जैसे आसन का सहारा लेना चाहिए। इसके अलावा ज्यादा खाना खाने की वजह से भी आलस्य हो सकता है। बच्चों को फैट, शुगर और कार्बोहाइड्रेट से भरपूर भोजन से दूर रखें क्योंकि यह चीजें ब्लड शुगर के बढ़ाने के काम करती है, जिससे आलस्य बनता है।

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment