हेल्थ टिप्स हिन्दी

छुहारे खाने के नुकसान

छुहारे खाने के नुकसान जाने आपकी सेहत के लिए क्यूंकि ये ब्लड शुगर, वजन, फाइबर, एलर्जी और दांत में सडन में करता है नुकसान, Chuhare ke nuksan in hindi.

अंगूर के सूख जाने के बाद हम उसे किशमिश का नाम दे देते हैं। वैसे ही खजूर को सूखने के बाद हम उसे छुहारे के नाम से जानते हैं। आज हम आपको छुहारे के नुकसान के बारे में बताएंगे। लेकिन उससे पहले छुहारे के बारे में कुछ जानकारी प्राप्त कर लेते हैं। छुहारे और खजूर की तसीर गर्म होने के कारण अक्सर लोग इसे सर्दियों में खाना पसंद करते हैं।

खजूर का सेवन सेहत के लिए बहुत गुणकारी होता है। खजूर विटामिन और मिनरल्स का उच्च मात्रा का स्रोत हैं। छुहारे न केवल आपकी सेहत बल्कि आपके बालों और त्वचा के लिए भी सर्वोत्तम होता है। खजूर या छुहारे का सेवन करने से हमें बहुत से फायदे प्राप्त होते हैं, जैसे शरीर को उर्जा का प्रदान होना, मांसपेशियों की मजबूती, सर्दी जुकाम, बालों की मजबूती, वजन बढ़ना, पाचन तंत्र आदि यहाँ छुहारे के इतने फायदे होते हैं। वहीं छुहारे खाने के नुकसान भी है आइये जानते हैं छुहारे खाने के नुकसान के बारे में।

छुहारे  खाने के नुकसान – Chuhare khane ke nuksan

1. ब्लड शुगर का बढ़ना

छुकारे का सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल बढ़ता है। यदि आपका शुगर लेवल अधिक रहता है। तब आपको छुहारे से दूरी बनाकर रखनी चाहिए। क्योंकि यह आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है।

2. वजन बढायें

छुहारे खाने के नुकसान - weight increase

जो लोग अपना वजन कम करना चाहते हैं, उन्हें छुहारे का सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि इससे आपका वजन बढ़ता है।

3. फाइबर की अधिक मात्रा

छुहारे में फाइबर की मात्रा अधिक पाई जाती है। यदि आप इसका सेवन अधिक मात्रा में करते हैं तब आपको पेट का दर्द हो सकता है।

फाइबर की कमी को दूर करने के उपाय

4. एलर्जी

कुछ लोगों को छुहारे से एलर्जी भी हो सकती है, तो इस चीज को ध्यान में रखते हुए उन्हें छुहारे का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड सकता है। इसके द्वारा हुई एलर्जी रिएक्शन हो सकती है। यदि आपको छुहारे से एलर्जी रिएक्शन हुआ हो तो आपको तुरंत ही डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए।

5. दांत में सडन

छुहारे का अधिक सेवन करने से दांत में सडन पैदा हो सकती है। इसलिए इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए।

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment