हेल्थ टिप्स हिन्दी

हीट स्ट्रोक कैसे और किन्हे होता है

विस्तार में जाने हीट स्ट्रोक कैसे होता है और किन लोगों को इस से ज्यादा सावधान रहना चाहिए, how heat strokes happens and know its prevention in hindi.

हीट स्ट्रोक एक ऐसी स्थिति है, जिसमें बढ़ते ताप की वजह से व्यक्ति की मौत भी हो जाती है। इसे हम लू लगना भी कहते हैं। जैसे-जैसे गर्मी बढ़ रही है अस्पतालों में हीट स्ट्रोक के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। अचनाक शरीर का तापमान बढ़ जाना, सिर में दर्द होना, चक्कर और उल्टी आना आदि ये सभी हीट स्ट्रोक के लक्षण हैं। वैसे हीट स्ट्रोक सभी को नहीं होता है बल्कि कुछ गिने चुने लोग हैं जिन्हें इन समस्याओं का सामना करना पड़ता है। आइए जानते हैं उन लोगों के बारे में…

हीट स्ट्रोक कैसे और किन्हे होता है

#1 कमजोर और बुजुर्ग लोग

हीट स्ट्रोक से सबसे ज्यादा वो लोग प्रभावित होते हैं जो बेहद कमजोर, बुजुर्ग और मोटे हों। ऐसे लोगों के लिए तापमान में अचानक बढोत्तरी कई सारी बीमारियां भी साथ लेकर आता है। इसके अलावा बच्चों को लू लगने का खतरा बहुत होता है, क्योंकि उनकी प्रतिरक्षा प्रणाली बहुत ही कमजोर रहती है।

#2 ऐसे लोग होते हैं हीट स्ट्रोक के शिकार

जो लोग मौसम के अनुसार खुद को ढाल नहीं पाते ऐसे लोगों को हीट स्ट्रोक का खतरा अधिक रहता है। ऐसे व्यक्तियों का शरीर इतना कच्चा होता है या प्रतिरक्षा प्रणाली इतनी कमजोर रहती है कि वे स्वाभाविक तापमान के साथ तालमेल नहीं बैठा पाते और वे हीट स्ट्रोक के शिकार हो जाते हैं।

heat stroke kya aur kinhe hota hai jane tips

#3 ठंड से गर्मी की ओर निकलना

दूसरे वो लोग हीट स्ट्रोक या लू के शिकार हो जाते हैं जो अपने शरीर के तापमान के साथ खिलवाड़ करते हैं। जब एसी की ठंडक से तत्काल वह 42 या 44 डिग्री में आते हैं, तो शरीर को घुटन होती है। ऐसे स्थिति में लू लगने की ज्यादा संभावना बढ़ जाती है।

#4 शराब पीने वाला

जो लोग शराब पीने के आदी है, उन्हें भी हीट स्ट्रोक अपनी चपेट में ले सकता है। क्योंकि शराब लिवर के साथ-साथ ह्रदय को भी जलाती है। जब तापमान बढ़ता है तो शराबी अपनी कमजोर प्रतिरोधक क्षमता के कारण मुकाबला नहीं कर पाता और बीमार हो जाता है।

#5 त्वचा और मधुमेह के रोगी

हीट स्ट्रोक के शिकार वह लोग भी ज्यादा होते हैं जिन्हें अक्सर त्वचा के रोग होते हैं और जो मधुमेह जैसे रोग से पीड़ित हैं। ये ऐसे लोग हैं जिन्हें गर्मी बर्दाश्त नहीं होती और वो लू के चपेट में आ जाते है।

#6 वो लोग जो अपनी सेहत का ध्यान नहीं देते

अक्सर देखा गया है जो लोग अपनी सेहत का पूरा ध्यान नहीं देते है वह ही लू या हीट स्ट्रोक के शिकार होते हैं। जैसे घर से बाहर निकलते समय पानी साथ में न ले जाना, हल्के कपड़े पहनने की बजाय भारी और टाइट कपड़े पहनना जिसमें गर्मी ज्यादा लगती है। पानी वाले फल खाने या जूस पीने की बजाय फास्ट फूड या जंक फूड को तरजीह देना आदि।

नोट: नियमित रूप से आप यदि प्याज, इमली, कच्चे आम, इलेक्ट्रोलाइट आदि का सेवन करते हैं तो आपको लू या हीट स्ट्रोक से बचने में मदद मिलेगी

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment