हेल्थ टिप्स हिन्दी

हीट स्ट्रोक क्या है और बचने के आसान घरेलु उपाय

जाने हीट स्ट्रोक क्या होता है और हीट स्ट्रोक से बचने के आसान घरेलु उपाय, read what is heat stroke and home remedies for heat stroke in hindi.

गर्मियां शुरू होते ही एक शब्द की बहुत ही ज्यादा चर्चा होने लगती है वह है हीट स्ट्रोक! बढ़ती गर्मी की वजह से लोग हीट स्ट्रोक के ज्यादा शिकार हो रहे हैं। आपको बता दें लू लगना या हीट स्ट्रोक उन लोगों को ज्यादा होता है जो गर्मियां आते ही अपनी सेहत का ख्याल नहीं रखते।

गर्मियां आते ही सबसे पहले इस बात का ध्यान देना चाहिए कि हमें क्या करना चाहिए ? ऐसे मौसम सिर दर्द करना, चक्कर आना या फिर थकावट होना एक आम बात है। ये सब चीजें तब होती है जब शरीर में पानी की कमी हो जाती है।

हीट स्ट्रोक क्या है ?

जानकारों की माने तो हीट स्ट्रोक या लू लगने पर शरीर में पोटैशियम, सोडियम जैसे साल्ट्स और पानी की भारी कमी हो जाती है। हीट स्ट्रोक को हम सन स्ट्रोक के नाम से भी जानते हैं। ऐसी अवस्था है जिसमें पीड़ित व्यक्ति के शरीर का तापमान अत्यधिक धूप या गर्मी की वजह से बढ़ने लगता है। शरीर से ज्यानदा पसीना निकलने की वजह से शरीर का तापमान बढ जाता है। हीट स्ट्रोक के लक्षण यह भी हैं कि हीट स्ट्रोक की वजह से सिर दर्द, चक्कर आना या फिर थकावट होने लगती है।

हीट स्ट्रोक से बचने के उपाय

#1 हीट स्ट्रोक में पानी पीना है जरूरी

रोजाना हमें छह से आठ लीटर पानी पीना चाहिए। जो व्यक्ति पानी को एक नियम अनुसार पीता है उसके पास बीमारियां भी नहीं आती। यह प्रकृति की ऐसी देन जिसके बिना कोई भी इंसान रह नहीं सकता। ऐसे में गर्मियों में हर किसी को ढेर सारा पानी पीना ही चाहिये। इससे शरीर अदंर से तर रहता है और पेशाब भी साफ होता है तथा हीट स्ट्रोक की संभावना कम हो जाती है।

#2 हीट स्ट्रोक में पिएं नारियल पानी

गर्मी के मौसम में नारियल पानी पीना बहुत ही फायदेमंद है। विषाक्त तत्वों को दूर करने वाला नारियल पानी न केवल इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है बल्कि आपको हीट स्ट्रोक से भी बचाता है।

#3 एलेक्ट्रोलाइट के भी हैं फायदे

शरीर को हीट स्ट्रोक से बचाना है तो एलेक्ट्रोलाइट का सेवन करना चाहिए। यह एक ऐसा मिनरल्स है जिससे शरीर को उर्जा मिलती है। सोडियम, कैल्शियम, पोटेशियम, क्लोरीन, फॉस्फेट और मैग्नीशियम ये सभी एलेक्ट्रोलाइट में आते हैं। गर्मी के मौसम में पेशाब और पसीने के जरिये हमारे शरीर से काफी मात्रा में एलेक्ट्रो लाइट भी निकल जाता है लेकिन आप बाहर से खरीदकर इसे पी सकते हैं।

#4 गर्मी के मौसम करें संतरे का सेवन

संतरे के सेवन से हमें शरीर को उर्जा मिलती है। इसमें विटामिन सी के अलावा अनगिनत गुण है जो शरीर को कई बीमारियों से रक्षा करता है। यह हीट स्ट्रोक से आपको बचाता है। इसे पीने से इम्यून सिस्टम मजबूत बनता है। गर्मी से बचने के लिए और तीव्र प्यास से सुरक्षा के लिए संतरे का शर्बत पीना फायदेमंद होता है।

#5 तरबूज है पानी का सबसे बड़ा स्रोत

हीट स्ट्रोक से बचने के लिए तरबूज का सबसे ज्यादा सेवन करना चाहिए। यह गर्मी में ठंडक का अहसास दिलाता है और पानी की कमी को पूरा करता है। आपको बता दें तरबूज में 92 फीसदी पानी होता है इसलिये आप इसे रोज खाकर अपने शरीर की गर्मी को दूर कर सकते हैं।

#6 करें इमली का सेवन

विटामिन, मिनरल्सअ और इलेक्ट्रोूलाइट्स भरपूर इमली को पानी में उबाल कर उसे छान कर थेाड़ी सी शक्कर मिला कर पी सकते हैं। इससे शरीर का तापमान उतरेगा और पेट भी स्वकस्थे रहेगा।

#7 गन्ने का रस

गन्ने का पोटैशियम, ग्लूटकोज, एंटीऑक्सीगडेंट, कैल्शिरयम और मैगनीशियम का एक अच्छा स्रोत है। गन्ने का रस गर्मियों में इसे पीने से तुरंत एनर्जी मिलती है।

#8 गर्मी में छाछ भी है गुणकारी

छाछ के फायदे बहुत होते हैं। छाछ दही से बनने वाला एक बेहद ही गुणकारी पेय पदार्थ है, जिसका सेवन लोग गर्मी या हीट स्ट्रोक से बचने के लिए करते हैं। प्रोबायोटिक, विटामिन्सग और मिनरल्सक से भरपूर छाछ गर्मियों में पिया जाने वाला सबसे महत्वरपूर्ण पेय में से एक है।

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment