हेल्थ टिप्स हिन्दी

जांघ की चर्बी कैसे कम करें

जाने जांघ की चर्बी कैसे कम करें यह सेहत या हेल्थ टिप्स मदद करेंगे आपको फिट रखने में, tips to reduce fats of thighs in hindi.

हमारी अव्यवस्थित जीवनशैली मोटापे का कारण बन रही है। जिसकी वजह से अधिकतर लोग परेशान रहते हैं। मोटापा बढ़ना शुरू होता है तो वसा पेट और जांघों के आसपास इकट्ठा होना शुरू होता है जो देखने में अजीब लगता है। यदि फैलते जांघों से आप परेशान हैं और आप चाहते हैं कि आपके जांघ आकर्षित और सुडौल हो विशेषकर जांघ की चर्बी कैसे कम की जाये तो नीचे दिए गए टिप्स पर ध्यान दीजिए।

जांघ की चर्बी कैसे कम करें ?

लिफ्ट का करें प्रयोग

लोग खुद को कष्ट दिए बिना आराम की जिंदगी जीना पसंद करते हैं। ऐसे लोग सीढ़ियों से जाने की बजाय लिफ्ट से जाना पसंद करते हैं, जो सेहत के लिए बिलकुल भी सही नहीं है। यदि आप मोटापे को कम और जाघों को सुडौल बनाना चाहते हैं तो लिफ्ट की जगह सीढियों का प्रयोग करें। लिफ्ट की बजाय सीढ़ियों के इस्तेमाल से शरीर चुस्त तो रहता ही है, दिमाग भी दुरुस्त रहता है।

रोज पैदल चलें

हृदय रोग व मधुमेह से बचने के लिए लोग रोज पैदल चलते हैं। आपको भी इस आदत को अपनाना होगा। पैदल चलना न केवल मधुमेह के लिए फायदेमंद है बल्कि इससे वजन भी कम किया जा सकता है। यदि आप इस रुटीन को अपनाते हैं तो जल्द जांघों की चर्बी कम हो जाएगी। इसलिए पैदल चलने से भागिए मत बल्कि उसे अपने जीवन में उतारिए।

साइकिल चलाएं

जांघ के लिए सबसे अच्छा और बेहतर व्यायाम साइकिल चलाना है। इससे पेट और जांघों की चर्बी तो कम होती है साथ ही डायबिटीज के मरीज के लिए भी फायदेमंद है। साइकिलिंग हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी है। साइकिल चलाने से हमारी मांसपेशियों को टोनिंग मिलती है और हमारा हृदय स्वस्थ रहता है। इसलिये दिन में एक बार साइकिल जरुर चलाएं।

दौड़ना ना भूलें

इस बात से कोई इंकार नहीं कर सकता कि दौड़ने से बड़ी जल्दीह वजन और जांघ की चर्बी कम होती है। इससे न केवल शरीर की स्टेमिना बढ़ती है बल्कि हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूती मिलती है। आप जिम में ट्रेड मिल में दौड़ना आपको अच्छा नहीं लगता तो बाहर पार्क में जाकर दौड़िए।

करें योग

जाने जांघ की चर्बी कैसे कम करें यह सेहत या हेल्थ टिप्स मदद करेंगे आपको फिट रखने में

 

वजन घटाने के लिए योग को सबसे कारगर और सरल तरीका माना जाता है। योग को लेकर सबसे बढि़या बात यह है कि इसे किसी भी उम्र के लोग कर सकते हैं। योग आसन जैसे, सूर्यनमस्कारर आदि जांघों से वजन कम करने में मदद करते हैं। रस्सीन कूद भी जाघों को सुडौल बनाने के लिए सही व्यायाम है।

जिम में थाई की एक्सरसाइज करें

जांघ की चर्बी को कम करने के लिए जिम में थाई की एक्सरसाइज करना चाहिए। इससे जांघ सुडौल और आकर्षित बनते हैं। थाई यानी जांघ में जमा अतिरिक्त चर्बी को कम करने के लिए किक बैक व्यायाम बहुत कारगर है। इसके अलावा आप चर्बी को कम करने के लिए डांस की क्लास भी ले सकते हैं। सालसा डांस बहुत ही महत्वपूर्ण है।

खाएं हरी सब्जियां

यदि आप मांसाहारी खाने के शौकीन हैं तो उसे तुरंत छोड़ दीजिए। इससे पेट और जांघों की चर्बी बढ़ती है। यदि आप जांघों सुडौल बनाना चाहते हैं तो हरी सब्जियों का सेवन करना शुरू कर दें।

जंक फूड को कर दें बाय-बाय

ज्यादा वसा युक्त भोजन व जंक फूड से तेजी से वजन बढ़ता है। जंक फूड का सेवन बंद करें जांघों पर जमने वाला फैट सेल्युलाईट होता है जो कि ट्रांस फैट से आता है। इसलिए जंक फूड या फास्ट फूड की जगह फल का सेवन कीजिए।

पानी पीना है जरूरी

मोटापे से परेशान लोगों के लिए गुनगुना पानी बहुत हितकारी है। वैसे आप सामान्य पानी पीकर भी अपनी जांघों की चर्बी को कम कर सकते हैं। इसलिए खूब सारा पानी पीजिए।

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment