हेल्थ टिप्स हिन्दी

कब्ज का सटीक उपचार हैं यह 5 जूस

विस्तार में जाने कब्ज का सटीक उपचार हैं यह 5 जूस जिनमे नाशपाती, सेब, संतरा, निम्बू और जामुन करते हैं लाभ, kabj ke gharelu upchar hain yeh juice.

कब्ज की समस्या एक गंभीर समस्या है। यह स्थिति उन लोगों के लिए काफी गंभीर है जो नियमित रूप से कब्ज से पीड़ित हैं। कब्ज एक ऐसी स्थिति होती है जिसमें व्यक्ति का पाचन तंत्र खराब हो जाता है, जिसके कारण वह जो भी खाना खाता है उसे पचा नहीं पाता है। अगर आप सचमुच में इस समस्या से निजात पाना चाहते हैं तो आपको अपनी पाचन तंत्र की देखभाल करना शुरू करना चाहिए। आपको कुछ ऐसे जूस का सेवन करना चाहिए जो कब्ज की समस्या में राहत दे सके।

आज हम आपको ऐसे पांच जूस के बारे में बताएंगे जिसकी मदद से आपको मल त्याग में कोई परेशानी नहीं आएगी। ये जूस विटामिन्स, मिनरल्स और फाइबर से भरपूर हैं, इसलिए, ये जूस आपको हाइड्रेटेड रखने में मदद करेंगे और आपके शरीर को आवश्यक फाइबर पहुंचाते रहेंगे।

कब्ज के लिए नाशपाती का रस

नाशपाती सेब से जुड़ा एक उप-अम्लीय फल है जो पौष्टिक और गुणकारी होने के साथ-साथ स्वादिष्ट भी होता है। नाशपाती फल अनेक रोग-विकारों में मददगार है तथा इसे फाइबर का खजाना कहा जाता है। फाइबर के उपयोग से हमारा पाचन तंत्र मजबूत बनता है। इसलिए नाशपाती का रस कब्ज के इलाज के लिए काफी फायदेमंद रहता है।

यह विटामिन, खनिज, और फाइबर में समृद्ध है जो प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ावा देने और आपको स्वस्थ रखने में मदद करता है। कब्ज को दूर करने के अलावा नाशपाती दस्त और पेचिस की समस्या होने पर इसे खाने या इसका रस पीने से बहुत लाभ होता है।

kabj ke gharelu upay in hindi

कब्ज के लिए सेब का जूस

विटामिन ए और सी के साथ अनेक पोषक तत्व से भरपूर सेब का रोजाना खाली पेट सेवन से गैस, कब्ज व एसिडिटी जैसी पेट की समस्याएं दूर हो जाती हैं। सेब का रस पीने से आंतों में जख्म होने की समस्या दूर होती है। आंतों के सूजन में सेब का रस लाभदायक है। इसके आलावा इसका रस पीने से पाचनशक्ति मजबूत होती है और मस्तिष्क को अधिक शक्ति मिलती है।

कब्ज के लिए संतरे का रस

संतरे विटामिन सी, खनिज, फाइबर का समृद्ध स्रोत हैं। गर्भावस्था में कब्ज की समस्या हो जाना एक आम समस्या है। अगर आपके घर में भी किसी गर्भवती महिला को यह समस्या हो तो आप उन्हें संतरे का रस पीने को कह सकते हैं। संतरे में पर्याप्त मात्रा में फाइबर्स पाए जाते हैं, जिससे कब्ज की समस्या नहीं होती है। इसके अलावा संतरा खाने व संतरे का जूस पीने से स्कर्वी रोग से सुरक्षा मिलती है। इससे दांतों और मसूड़ों के रोग भी दूर होते हैं।

कब्ज के लिए नींबू का रस

नींबू फाइबर और विटामिन सी में समृद्ध है, जो न केवल कब्ज का इलाज करने में मदद करता है बल्कि प्रतिरक्षा प्रणाली को भी बढ़ाता है। नींबू पानी आपकी पाचनशक्ति को उत्तेजित करता है। साथ ही नींबू में मौजूद सिट्रिक एसिड पेट से जमी हुई गंदगी को बाहर निकालने में काम आता है और इसका कोई साइड इफेक्ट भी नहीं है।

जामुन भी है फायदेमंद, बनाए सिरका

कब्ज और पेट के रोगों के लिए जामुन बहुत फायदेमंद होता है। कब्ज और उदर रोग में जामुन का सिरका उपयोग करें जामुन का सिरका भी गुणकारी और स्वादिष्ट होता है, इसे घर पर ही आसानी से बनाया जा सकता है और कई दिनों तक उपयोग में लाया जा सकता है।

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment