हेल्थ टिप्स हिन्दी

स्वस्थ्य रहने के कुछ बेसिक टिप्स

स्वास्थ्य ही सबसे बड़ी पूंजी है इस बात को आप बचपन से ही सुनते आ रहे होंगे। बिना स्वास्थ्य के कुछ भी हासिल नहीं किया जा सकता है। एक अस्वस्थ शरीर आपको ऊर्जा से वंचित और बीमार महसूस करा सकती है। इसलिए स्वस्थ्य रहना हमारी सबसे बड़ी जिम्मेवारी होनी चाहिए। आइए जानते हैं स्वस्थ्य रहने के कुछ बेसिक टिप्स के बारे में…

स्वस्थ्य रहने के कुछ बेसिक टिप्स

स्वस्थ्य रहने के लिए सुबह जल्दी उठना चाहिए

स्वस्थ्य रहने के लिए सुबह जल्दी उठना चाहिए

यह तो सबको पता है कि खुद को स्वस्थ्य रखने के लिए हमें 7 से 9 घंटे के बीच सोना चाहिए। इसके अलावा हमें रात को जल्दी सोना चाहिए तथा सुबह जल्दी उठना चाहिए। आयुर्वेद के अनुसार हमें रात को 9 बजे सो जाना चाहिए और सुबह 4 बजे के करीब उठना चाहिए। इसके फायदे बहुत ही हैं। अध्ययन में पाया है कि जब कोई व्यक्ति जल्दी उठता है, तो वह अधिक ऊर्जावान होता है, काम को लेकर उसकी प्रोडक्टीविटी बढ़ती है। इससे न केवल तनाव कम होता है बल्कि पूरे दिन उसके चेहरे पर मुस्कान बनी रहती है।

कभी भी दवाई पानी के साथ लेना चाहिए

किसी भी तरह के दवाई का सेवन करने के लिए डॉक्टर हमेशा पानी से लेने की सलाह देते हैं। दवाई को कभी भी शराब या किसी दूसरे चीज के साथ नहीं लेना चाहिए। यह स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है और आपकी जान भी जा सकती है।

स्वस्थ्य रहने के लिए सुबह ज्यादा पानी पीना चाहिए

स्वस्थ्य रहने के लिए सुबह ज्यादा पानी पीना चाहिए

जो लोग रात को ज्यादा पानी पीते हैं उनकी नींद खराब हो सकती है। दरअसल रात को ज्यादा पानी पीने से आप बार-बार पेशाब के लिए उठोंगे जिससे आपकी नींद में खलल होगी। सुबह आप सबसे ज्यादा पानी पीजिए। अगर आप सुबह खाली पेट पानी पीते हैं, तो आपके सेहत के लिए और भी अच्छा है। शरीर में मौजूद विषैले पदार्थ निकल जाते हैं और खून साफ हो जाता है बल्कि कब्ज की शिकायत भी दूर होती है।

खाना खाने के बाद तुरंत बिस्तर पर मत लेटिए

खाना खाने के बाद तुरंत बिस्तर पर लेटना नहीं चाहिए। इससे आपकी पेट में असुविधा, सूजन और नींद में परेशानी आ सकती है। ग्रीक के एक मेडिकल स्कूल के विश्वविद्यालय के अध्ययन में पाया गया है कि जो लोग बिस्तर पर खाने के खाने के बाद तुरंत नहीं लेटते उनमें स्ट्रोक होने की संभावना कम रहती है। आप खाना खाने के बाद थोड़ा टहल सकते हैं या फिर फैमिली और दोस्तों से भी बात कर सकते हैं।

पांच बजे के बाद बहुत ही हल्का खाना लें

अध्ययन के मुताबिक, आप कब, क्या खाते हैं और कैसे खाते हैं, इस बात का आपकी सेहत पर गंभीर असर होता है। कभी भी रात को भारी भोजन नहीं करना चाहिए। इसके अलावा अगर आप रात के समय बहुत गंभीर, ऑयली और मसालेदार खाना खाते हैं, तो उससे आपका वजन बढ़ सकता है। साथ ही रात को भारी खाना खाने से नींद भी सही से नहीं आती और बेचैनी बनी रहती है। रात के समय हल्का खाना नहीं खाने से पाचन क्रिया पर भी असर पड़ता है।

हेल्दी रहने के लिए सुबह नाश्ता जरूर करना चाहिए

हेल्दी रहने के लिए सुबह नाश्ता जरूर करना चाहिए

कई अध्ययन में पाया गया है कि सुबह नाश्ता करने से बहुत ही फायदे हैं। इससे न केवल वजन कम करने में मदद मिलेगी बल्कि आपकी एकाग्रता और याददाश्त पूरे दिन सक्रिय रहेगी। इसके अलावा सुबह नाश्ते से एसिडिटी की समस्या नहीं होगी और मेटाबॉलिज्म की प्रक्रिया भी सक्रिय हो जाएगी।

योग और व्यायाम

खुद को स्वस्थ्य रखने के लिए, आप अपने दिनचर्या में योग और व्यायाम को भी शामिल करें। इससे तन और मन को, स्वस्थ, सुन्दर और निरोग बनाए रखने में मदद मिलेगी। आप सुबह का कुछ समय योग और व्यायाम के लिए दें।

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment