हेल्थ टिप्स हिन्दी

स्वस्थ रहने के सरल उपाय

विस्तार में जाने स्वस्थ रहने के सरल उपाय या तरीके जैसे की आहार और रहन सहन टिप्स, diet and lifestyle tips in hindi to be healthy and fit always.

स्वस्थ रहना किसे पसंद नहीं है, लेकिन प्रदूषण वाले माहौल में स्वस्थ रहना बहुत ही मुश्किल है। स्वस्थ रहने के लिए कड़ी मेहनत और सही खान पान की आवश्यकता होती है। सही तरीके और सही समय पर खान पान करके इंसान निरोगी जीवन व्यतीत कर सकता है। जब कोई व्यक्ति खान पान के नियमों के विपरीत भोजन का सेवन करता है तब उसके शरीर में कई रोग उत्पन्न हो जाते हैं।

अत: सभी व्यक्तियों को भोजन संबंधी नियमों का पालन करना चाहिए। इससे हमारा शरीर स्वस्थ और खूबसूरत रहता है। शरीर की बाहरी खूबसूरती तो हर कोई कॉस्मेटिक का इस्तेमाल करके पा सकता है। आज हम आपको स्वस्थ रहने के तरीके और शारीरिक खूबसूरती किस प्रकार पाई जाती है इस बारे में बताएंगें।

स्वस्थ रहने के सरल उपाय

1. सिंगल डाइट प्लान

जो लोग एक तरह का भोजन करते हैं उनको स्वस्थ और खूबसूरत शरीर पाने में बहुत ही कठिनाई का सामना करना पड़ता है। लेकिन जो लोग डाइटिंग या संतुलित भोजन कर रहे होते हैं, उनके लिए जरूरी है कि वो अपना वजन कम करने के लिए एक तरह का भोजन न करें। बल्कि रोज कुछ नया और अलग खाएं।

2. मलाई रहित दूध

अच्छे स्वास्थ्य और वजन को कम करने के लिए आपको मलाई रहित दूध का सेवन करना चाहिए। यदि आप मलाई वाले दूध का सेवन करते हो, तो आपके शरीर में कैलोरी की मात्रा अधिक हो जाएगी। मलाई रहित दूध में कैलोरी की मात्रा कम होती है। इसका सेवन करके आप अपना वजन कम कर सकते हैं।

3. सुबह का नाश्ता जरूर करें

यदि आप स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो आपको अपना सुबह का नाश्ता कभी भी नहीं छोड़ना चाहिए। सुबह का नाश्ता करके आप दिनभर चुस्त रहते हो। साथ ही आपकी पाचन शक्ति भी स्वस्थ रहती है।

4. पानी का सेवन

swasth rehne ke tarike in hindi - drink water

हमें स्वस्थ रहने के लिए दिन में कम से कम आठ गिलास पानी का सेवन करना चाहिए। इससे हमारी त्वचा हाइड्रेटेस रहती है। इसका सेवन करके आपके शरीर की गंदगी भी साफ हो जाती है।

5. कैलोरी युक्त ड्रिंक बंद कर दें

अगर आप अपने वजन को कम करना चाहते हैं, तो इस बात पर ध्यान दें कि आप कितनी कैलोरी की मात्रा का सेवन कर रहें हैं। वजन को कम करने के लिए आपको बाजार से बंद डिब्बे वाला जूस और कोल्ड ड्रिंक को बंद कर देना चाहिए।

6. भूख लगने पर पानी का सेवन

जब भी आपको भूख लगती है तब आपको पानी का एक गिलास पी लेना चाहिए। इससे आपको भूख कम लगेगी और आप ज्यादा खाना नहीं खायेंगे।

7. दिन में चार बार खाना खाएं

दिन में आपको कम से कम चार बार करके थोड़ा-थोड़ा भोजन करना चाहिए। इससे आप अपने वजन को आसानी से कम कर सकते हैं। आपको अपना भोजन कुछ इस प्रकार से लेना चाहिए जैसे पहले भाग में हरे पत्तेदार सब्जियां, दूसरे भाग में एक चौथाई वो भोजन करें, जिसमें स्टार्च पाया जाता है और तीसरे भाग में मांस और सभी प्रकार का भोजन करें।

8. धीरे-धीरे करके भोजन करें

धीरे-धीरे और चबाकर भोजन करने से आपका पेट जल्दी भर जाता है। जबकि तेजी से भोजन ग्रहण करने से आप अधिक भोजन कर लेते हो।

9. स्वस्थ नाश्ता

अक्सर तीन बजे के बाद हमें भूख लगना शुरू हो जाती है इस समय आपको कम वसा वाले पदार्थ जैसे दही, बादाम या अखरोट का सेवन करना चाहिए।

10. सूप का सेवन

सूप सेहत के लिए फायदेमंद होता है। इसका सेवन करके शरीर को शक्ति मिलती है।

11. नियमित रूप से व्यायाम करें

आपको दिन में कम से कम तीस मिनट तक व्यायाम करना चाहिए। इससे आपका ब्लड सर्कुलेशन बेहतर तरीके के साथ काम करता है। व्यायाम करने से आप कई तरह की बीमारियों से बच जाते हैं। व्यायाम करते समय इस बात को ध्यान में रखें कि आप तेजी से व्यायाम न करें। इससे मांसपेशियों को मजबूती बनाने में मुश्किल पैदा हो जाती है।

12. शराब का सेवन कम करें

शराब सेहत के लिए हानिकारक होती है। इसलिए शराब का सेवन आपको कम कर देना चाहिए। हो सकें तो आपको हफ्ते में कम मात्रा में एक दिन ही शराब पीनी चाहिए।

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment