हेल्थ टिप्स हिन्दी

वजन घटाने में लहसुन का लाभ

वजन घटाने में लहसुन का लाभ

कई स्वास्थ्य बीमारियों के इलाज में लहसुन का बहुत लंबा इतिहास है, फिर भी शोधों ने निष्कर्ष निकाला है कि वजन घटाने पर भी इसका बहुत बड़ा असर है। आज के इस लेख में हम वजन घटाने में लहसुन का लाभ के बारे जानेंगे। इसके स्वास्थ्य लाभ की चर्चा न केवल भारत में होती है बल्कि इसका उल्लेख बाइबिल, तल्मूड, चीनी, और मिस्र के चिकित्सा और आयुर्वेद में भी किया गया है।

वजन घटाने में लहसुन का लाभ

वजन घटाने की बात आती है तो लहसुन एक चमत्कारिक आहार है। लहसुन की मजबूत गंध मस्तिष्क में संतृप्ति केंद्र को उत्तेजित करती है, जिससे भूख की भावना को कम करने सहायता मिलती है।

लहसुन ऐसे हार्मोन को उत्तेजित करने में सहायता करता है जो शराब के सेवन, शुगर का सेवन, जंक फूड, और तेल सामग्री के सेवन की आपकी लालसा को कम कर देता है।

विशेष रूप से, लहसुन भूख को नियंत्रित करने के लिए वसा कोशिकाओं द्वारा उत्पादित एक हार्मोन लेप्टिन को मस्तिष्क की संवेदनशीलता में वृद्धि करके भूख कम कर देता है। लहसुन न्रीपिन्फ्रिन को रिलीज़ करता है, यह एक न्यूरोट्रांसमीटर है जो मेटाबॉलिज्म को बढ़ा देता है। लहसुन स्टोर फैट को तोड़ने की प्रक्रिया को रोकता है। – लहसुन के तेल के फायदे

वजन घटाने में लहसुन का प्रयोग

वजन घटाने में लहसुन का प्रयोग

इसके लिए आप एक कप पानी में नींबू का रस मिलाएं। दो लहसुन चबाएं और फिर नींबू पानी पीएं। हर सुबह खाली पेट इसे दोहराएं। परिणामों को देखने के लिए 2 सप्ताह लग सकता है।
इसके अलावा आप खाली पेट या बिस्तर पर जाने से पहले 2 लहसुन को अच्छे से चबा सकते हैं। लहसुन के गंध को कम करने के लिए अपने दांतों को ब्रश करना न भूलें।

लहसुन के लाभ

1. लहसुन में मौजूद एलिसिन रक्तचाप, कोलेस्ट्रॉल और ब्लड शुगर के स्तर को कम या कंट्रोल करता है।

2. यह एक शक्तिशाली डेटोक्सीफायर और प्रभावी मूत्रवर्धक है।

3. लहसुन खाने से पेट संबंधी समस्याएं नहीं होती है। इससे पेट में मौजूद बैक्टीरिया खत्म हो जाते हैं।

4. लहसुन में ऐसे यौगिक होते हैं जो जीवाणुओं से लड़ने में मदद करते हैं। लहसुन के सेवन से शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। इससे बॉडी को रोगों से लड़ने की शक्ति मिलती है।

5. लहसुन ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ावा देता है और रक्तचाप कम करता है। खाली पेट लहसुन के सेवन से ब्लड सर्कुलेशन सही रहता है और इससे दिल संबंधी बीमारी होने का खतरा कम रहता है।

6. मधुमेह गुर्दे को नुकसान पहुंचा सकता है, तंत्रिका तंत्र के कार्यों को रोक सकता है, हृदय विकार पैदा कर सकता है, और यहां तक कि खराब दृष्टि भी पैदा कर सकता है। लहसुन से निकाला गया तेल इन दुष्प्रभावों से मधुमेह के रोगियों की रक्षा कर सकता है।

7. कोल्ड और खांसी के इलाज के लिए कच्चे लहसुन का उपयोग किया जाता है। कोल्ड की शुरुआत होने पर, आपको कम से कम दो लहसुन खाना चाहिए, जिससे आपके कोल्ड की गंभीरता को कम करने में मदद मिले।

8. लहसुन ऑस्टियोपोरोसिस और गठिया के खिलाफ प्रभावी रूप से काम करता है। लहसुन में कैलशियम होता है जिससे हड्डियां मजबूत होती हैं।

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment