लाइफस्टाइल

डर को कैसे दूर करे

डर को कैसे दूर करे

डर सबको लगता है, गला सबका सूखता है, लेकिन डर से डरें नहीं, क्योंऔकि डर के आगे जीत है। टीवी एड के जरिए ये पंच लाइन आपने बहुत ही सुन रखी होगी। डर को कैसे दूर करें, यह हर किसी के मन में जरूर सवाल उभरता होगा। अगर आपको भी जिंदगी में आगे बढ़ना है तो अपनी सोच में बदलाव करना होगा। आपको डर से भागने की जरूरत नहीं है बल्कि डर का सामना करना होगा। आइए डर को दूर करने के उपायों के बारे में जानते हैं।

ब्रीथ लीजिए

अगर आप चाहते हैं कि आपका डर दूर हो तो ब्रीथ लीजिए। गहरी सांस लेने से कई लाभ मिलते है। इससे शरीर को एनर्जी मिलती है। इसके अलावा सेहत संबंधित कई समस्याएं दूर होती है।

गहरी सांस आपको डर से भी मुक्त कर सकता है। यह डर पर काबू पाने के सबसे आसान और सबसे शक्तिशाली तरीकों में से एक है। यह व्यापक रूप से डर पर काबू करने और दूर करने में आपकी सहायता कर सकता है।

असफलता को समझें

असफलता को समझें

असफलता एक चुनौती है, इसे स्वीकार करो, क्या कमी रह गई, देखो और सुधार करो। कई बार देखा गया है कि लोग असफलता को जिंदगी का अतिम फैसला मान लेते हैं और वह आगे कभी भी प्रयास करने की कोशिश नहीं करते तथा हर समय डर में जीते हैं कि कहीं वह दूबारा असफल न हो जाए। आपको अपने असफलता की परिभाषा को बदलना होगा।

जब हम किसी सफल इंसान को देखते हैं तो केवल उसकी सफलता को देखते हैं। इस सफलता को पाने की कोशिश में वह कितनी बार फेल हुआ है, यह कोई नहीं जानना चाहता। जबकि असफलता का सामना करे बिना शायद ही कोई सफल होता है।

परफेक्टा कुछ भी नहीं होता

हर इंसान की परफेक्टी की परिभाषा अलग-अलग है। आप दूसरे की नकल न करें कि वह सही कर रहा है और मैं गलत। अगर आप बिना किसी को नुकसान पहुंचाए अच्छा काम कर रहे हैं तो आप भी सही काम कर रहे हैं।

अक्सर लोग सोचते हैं कि उन्होंने किसी भी जिम्मेदारी को परफेक्टो तरीके से नहीं निभाया और हमेशा डर में जीते हैं। आप हर चीज को परफेक्टे तरीके से मापेंगे तो आप तनाव में हमेशा जीएंगे। इसलिए ऐसा सोचना बन कीजिए।

बात करना है जरूरी

बात करना है जरूरी

ऐसा देखा गया है कि डर, अवसाद और आत्मविश्वास में कमी की एक वजह यह भी है कि आदमी बात नहीं करता है। अगर किसी से बात करते हैं तो आपके अंदर आत्वविश्वास आएगा और आपका डर दूर हो जाएगा।

अगर किसी चीज को लेकर आपके अंदर डर है तो इस बारे में अपने साथी, दोस्तों अथवा परिवार के सदस्यों से इस बारे में बात कर सकते हैं। यदि आप ऐसा नहीं करना चाहते, तो फिर आप मनोचिकित्स क से भी इस बारे में बात कर सकते हैं। – आत्मविश्वास कैसे बढ़ाएं

योग

आज योग एक ऐसा जरिया बनता जा रहा है जिसकी मदद से आप शरीर, मन और मस्तिष्क को पूर्ण रूप से स्वस्थ बना सकते हैं। तीनों के स्वस्थ रहने से आप स्वसयं को स्वस्थ महसूस करते हैं। योग के जरिए न सिर्फ रोगों का निदान किया जा सकता है, बल्कि इससे कई तरह के डर को भी दूर किया जा सकता है।

जब आप योग करते हैं तो आपको उर्जा मिलती है और डर अपने आप दूर हो जाता है। इसे अपनाकर कई शारीरिक और मानसिक परेशानियों को भी दूर किया जा सकता है।

खुद को दे इनाम

डर को दूर करने एक और आसान तरीका यह है कि आप खुद के द्वारा किए हुए काम पर भरोसा कीजिए। अक्सर देखा गया है कि लोग खुद के द्वारा किए हुए काम को तवज्जो नहीं देते और डर में जीते रहते हैं। आप ऐसा मत कीजिए बल्कि अपने काम पर पूरा विश्वास कीजिए और उसमें थोड़ी भी कामयाबी पर इनाम दीजिए।

दूसरे की सहायता करें

दूसरे की सहायता करें

अगर आपको जिंदगी को समझना है और डर को बाहर निकालना है तो दूसरों की सहायता करना सीखें। दूसरे की सहायता करके आपको अच्छा महसूस होने लगता है और आपके अंदर जीतने भी डर हैं वह छोटे लगने लगते हैं। किसी की सहायता के अलावा आप कुछ समय भगवान की प्रार्थना में लगाएं। इस तरह आप अपने डर पर काबू पा सकते हैं।

डाइट में बदलाव

तले-भुने, फास्ट फूड और जंक फूड जैसे आहारों का सेवन कर रहे हैं तो आपको इसमें बदलाव करने की जरूरत है। आपको ऐसे आहारों का सेवन करना चाहिए जो पौष्टिक तत्वों जैसे विटामिन और मिनरल से भरपूर हो।

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment