लाइफस्टाइल

लड़कियां लड़कों से क्या चाहती हैं

लड़कियां लड़कों से क्या चाहती हैं

एक महिला या लड़की जिस पुरुष या लड़के को पसंद करती हैं उनसे ज्यादा कुछ नहीं चाहती है। वैसे बहुत से लोगों का मानना है कि लड़कियां लड़कों से क्या चाहती हैं यह कोई भी नहीं जानता है। हालांकि लड़के यह जानने के लिए पूरे प्रयास में रहते हैं और उम्मीद नहीं खोते हैं। आज के इस लेख में हम आपको कुछ ऐसी चीजें बताएंगे जो लड़कियों की चाहत से जुड़ी हुई है।

लड़कियां लड़कों से क्या चाहती हैं

उनके साथ कोई खड़ा हो

खुशी के समय हर कोई खड़ा होता है लेकिन मुश्किल के समय कोई भी खड़ा नहीं होता है। लड़कियां उस तरह के लड़कों को पसंद करती हैं जो उनके साथ मुश्किल की घड़ी में खड़ा हो।

लड़का हंसाने वाला होना चाहिए

लड़का हंसाने वाला होना चाहिए

लड़कियों को जो हंसाता है ऐसे लड़कों को लड़किया बहुत ही पसंद करती हैं। आपको बता दें कि हंसना सेहत के लिए फायदेमंद होता है और हंसने से लोगों के त्वचा पर चमक और दिल में खुशी बरकरार रहती है। खुशी के समय में या फिर दुख के समय में कोई ऐसा जरूर होना चाहिए जो उनके चेहरे पर मुस्कान ला सके।

कोई उन्हें याद करें

लड़कियां चाहती हैं कि कोई उन्हें याद करे और उनको तथा उनके काम को अहमियत दे। ऐसे में यदि आप चाहते हैं कि लड़की आप से बात करे तो आप उन्हें जरूर याद कीजिए और उन्हें ऐहसास दिलाएं कि आप उन्हें याद कर रहे हैं। इसके लिए आप उन्हें सुबह-सुबह गुड मॉर्निग लिखकर भेज सकते हैं या उनका हालचाप भी पूछ सकते हैं।

ईमानदार रहें

ईमानदार रहें

अगर कोई लड़का झूठ बोल रहा है तो लड़की यह बिलकुल भी पसंद नहीं करती है। यदि वह किसी लड़के जीवन का हिस्सा बनना चाहती है, तो वह लड़के से यह भी चाहती है कि वह झूठ न बोले और अपने लाइफ के बारे में बताए। वह लड़के की हर बात को जानना चाहती है जो उसके दिल में और बाहर है।

केयर करने वाला हो

लडकों का केयरिंग स्वभाव लडकियों को उनके प्रति आकर्षित करता है। लड़कियां उन लड़कों को ज्यादा पसंद करती है जो उनका ख्याल रखे। ऐसा माना जाता है कि किसी पार्टनर बहुत केयरिंग है तो उसमें ये सारे गुण मौजूद होंगे। ऐसे में अगर कोई लड़का लड़की को घर तक ड्राप करे तो मानो वह लड़की की चिंता करता है। इसके अलावा जो हर लड़की को कूल डूड और बुद्धिमान लड़के भी अच्छे लगते हैं।

लड़का सम्मान देने वाले हो

लड़कियों ऐसे लड़के बहुत ही पसंद आते हैं जो दूसरों को इज्जत करना जानें या उनका सम्मान करें खासकर महिलाओं का। आप किसका सम्मान कर रहे हैं और किसका सम्मान नहीं कर रहे हैं इससे आपकी सोच का पता चलता है। महिलाओं को सम्मान देने से आपकी महिलाओं के प्रति सोच का पता चलता है और यह चीज लड़किया बहुत ही जज करती हैं। इसलिए यदि आप चाहते हैं कि लड़कियां आपको पसंद करे तो आप उनकी भानवाओं को समझें। यदि आप लड़की की भावनाओं को नहीं समझोगे तो हो सकता है वो आपसे प्यार न कर पाये।

परेशानी में खुश और कूल रहना जानें

परेशानी में खुश और कूल रहना जानें

ऐसे बहुत से पुरुष या लड़के आपको मिलेंगे जो जिंदगी को जिन्दादिली के साथ जीते हैं और आसानी से हार नहीं मानते हैं। वे खुश रहना जानते हैं इसलिए वे परेशानी के दिनों में घबराते नहीं हैं। लड़कियों को इस तरह के लड़के बहुत ही पसंद आते हैं।

खुशमिजाज और जिन्दादिली से जीने वाला लड़के का चेहरा हमेशा खिला-खिला रहता है। वह हमेशा जोश से भरा रहता है। यही चीज लड़कियों को बहुत ही आकर्षित करता है। लोग बस हंसना जानते हैं हंसाना नहीं, लेकिन जो बंदे अपने चेहरे पर नहीं बल्कि दूसरों के चेहरों हंसी लाए उसे ही खुशमिजाज कहा जाएगा। लड़कियों को ऐसे लड़के बहुत ही पसंद आते हैं।

आत्मविश्वास से लबरेज

अगर आपके अंदर आत्मविश्वास है तो आप किसी को भी आकर्षित कर सकते हैं। लड़कियों को आत्मविश्वास से लबरेज लड़के बहुत ही पसंद आते हैं। उन्हें लगता है कि ये लड़का जिंदगी में बहुत ही आगे जाएगे इसलिए उनके करीब जाती हैं। हालांकि लडकियों को शर्मीले और संकोची लड़के बिल्कुल भी पसंद नहीं हैं। इसलिए शर्मीले और संकोची बनना छोड़ें और बिंदास से अपनी जिंदगी को जीने की कोशिश कीजिए।

जो गुस्सा न करता हो

जो गुस्सा न करता हो

लड़कियों को ऐसे लड़के बिलकुल भी पसंद नहीं जो बात –बात गुस्सा करते हैं या उनके अंदर चिड़चिड़ापन हो। गुस्सा आना बुरी बात नहीं है लेकिन उस गुस्से को लगाम न लगा पाना सबसे बुरी बात है। कब कहां गुस्सा दिखाना है यह लड़के को मालूम होना चाहिए। इस तरह लड़की आपको पसंद भी कर सकती है।

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment