पुरुष स्वास्थ्य

पुरुषों में तनाव के कारण और उपचार

पुरुषों में तनाव के कारण और उपचार

पुरुषों के लिए मानसिक स्वास्थ्य में तनाव, अवसाद और चिंता सबसे आम समस्याओं में एक है। तनाव की वजह से न केवल आपका मूड खराब होता है बल्कि सर में दर्द और इम्यूनिटी भी कम हो जाती है। इसके अलावा तनाव टेस्टोस्टेरोन के स्तर को कम करके प्रजनन प्रणाली को भी नुकसान पहुंचाता है। इसलिए आज हम पुरुषों में तनाव के कारण और उपचार के बारे में बात करेंगे।

पुरुषों में तनाव के कारण

कर्ज का बोझ

कर्ज का बोझ

यदि आप कर्ज से बोझ से दबे हैं तो आपको कम वेतन, घर के बढ़ते खर्च हर वक्त तनाव में रखते हैं। बढ़ते कर्ज की बोझ से कई पुरुष तो अपनी जान भी दे देते हैं। सामाजिक मान्यताओं के अनुसार, परिवार को चलाने के लिए पुरुष वित्त या पैसे की व्यवस्था करता है। बढ़ते महंगाई के बीच पुरुषों के लिए पैसे का मैनेज करना आसान नहीं है। आर्थिक नुकसान पुरुषों की मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं का एक बड़ा कारण है। – पुरुषों के लिए 7 आसान ब्यूटी टिप्स

कार्य और अपेक्षा

काम और प्रदर्शन के दबाव से बढ़ी उम्मीदें तनाव का कारण बन सकती हैं। अगर सही तरीके से मैनेज नहीं किया गया तो तनाव का स्तर बढ़ सकता है जो मानसिक और शारीरिक चिंताओं का कारण बनता है।

संबंधों में खटास

संबंधों में खटास

स्ट्रेस आपके मानसिक स्वास्थ्य के लिए बुरा होता है यह तो सभी जानते हैं लेकिन तनाव के पैदा होने के कई कारण हो सकते हैं। इन्हीं में से एक है आपकी खराब रिलेशनशिप जो आपके जीवन में तनाव में पैदा करती है। रिलेशनशिप में नोंक झोंक चलती रहती है लेकिन रोज के लड़ाई-झगड़े से पुरुष काफी तनाव में चले जाते हैं। उन्हें समझ में नहीं आता कि इससे कैसे छुटकरा पाया जाए।

पुरुषों में तनाव को दूर करने के तरीके

1. व्यायाम तनाव स्तर को कम करने के लिए जाना जाता है। यह ऊर्जा को बढ़ाता है और तनाव को दूर करने में मदद करता हैं। यह समग्र स्वास्थ्य में भी सुधार करता है।

2. तनाव से छुटकारा पाने के लिए पुरुषों को भरपूर नींद लेनी चाहिए। अच्छा पोषण और रात को 6 से 8 घंटे नींद आपके शरीर को तनाव से मुक्ति पाने में सहायता मिल सकती है। कैफीन और अन्य उत्तेजक से बचें जो तनाव और अनींद्रा को बढ़ावा दे सकते हैं। इसके अलावा आप अल्कोहल से भी बचें।

3. तनाव का कारण बनने वाली समस्याओं से आप निपटने की कोशिश कीजिए। छोटी-छोटी बातों पर तनाव से अपने मूड को खराब मत कीजिए।

4. प्राचीन काल से ही ध्यान लगाना तनाव और चिंता को दूर करने का एक बहुत सरल और आसान तरीका माना जाता रहा है। नियमित रूप से आप 15 से 20 मिनट ध्यान में लगाइए। यदि पुरुष रोजाना ध्यान लगाते हैं तो वह तनाव को जल्दी ही दूर भगा सकते हैं। इसके अलावा आप गहरी सांस से भी आप अपने दिमाग को शांत कर सकते हैं। – पुरुषों के लिए डाइट प्लान

5. हाल के शोध से पता चलता है कि पुरुषों के तनाव का स्तर ट्रैफिक जाम में 60 प्रतिशत बढ़ता है – महिलाओं की तुलना में सात गुना अधिक। यदि संभव हो तो आप ट्रैफिक से बचने की कोशिश कीजिए।

6. आपके जीवन में ऐसी चीजें होने जा रही हैं जिन पर आप नियंत्रण नहीं कर सकते हैं, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप कितनी मेहनत करते हैं। इसलिए बर्फबारी, तेज धूप और बारिश आदि को लेकर आप परेशान मत होइए।

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment