प्रेगनेंसी टिप्स

बॉलीवुड में सेरोगेसी से पैदा होने वाले बच्चे

बॉलीवुड में सेरोगेसी से पैदा होने वाले बच्चे

तीन से चार महीने में बॉलीवुड से एक खबर सुनने को मिल ही जाती है कि फलां एक्टर सेरोगेसी के जरिए बाप बने, तो फलां एक्ट्रेस सेरोगेसी के जरिए मां। अब लोगों को यह तो समझ में आता कि एक औरत कब मां बनती हैं, लेकिन उनका दिमाग तब घूम जाता है जब वह सेरोगेसी के जरिए मां बनने के बारे में सुनते हैं। अर्थात उन्हें समझ में नहीं आता कि सेरोगेसी क्या है।

सेरोगेसी क्या है?

दरअसल सेरोगेसी को हम किराए की कोख कहते हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि किराए की कोख क्या है। दरअसल जो दंपत्तिक या कपल किसी कारणवश अपना खुद का बच्चा पैदा नहीं कर पाते तो वह किसी अन्य महिला की कोख को किराए पर लेते हैं। इसमें उन्हें सेरोगेसी तकनीक का पालन करना पड़ता है। इस तकनीक के तहत एक महिला उस दंपत्ति के बच्चे को नौ महीने तक अपनी कोख में पालती है और जन्म के बाद दंपत्ति को सौंप देती है। जो महिला किसी और दंपति के बच्चे को अपनी कोख से जन्म देने को तैयार हो जाती है उसे ही ‘सरोगेट मदर’ के नाम से जानते हैं।

क्या है सेरोगेसी तकनीक

क्या है सेरोगेसी तकनीक

सरोगेसी दो प्रकार की होती है- एक ट्रेडिशनल सरोगेसी और दूसरी जेस्टेशनल सरोगेसी।

ट्रेडिशनल सरोगेसी

इस सरोगेसी में सबसे पहले पिता के शुक्राणुओं को एक अन्य महिला के अंडाणुओं के साथ निषेचित किया जाता है, जिसमें जैनेटिक संबंध सिर्फ पिता से होता है।

जेस्टेंशनल सरोगेसी

इसमें माता-पिता के अंडाणु व शुक्राणुओं का मेल परखनली विधि से करवा कर भ्रूण को सरोगेट मदर की बच्चेदानी में प्रत्यारोपित कर दिया जाता है। इस विधि में बच्चे का जैनेटिक संबंध माता-पिता दोनों से होता है। इस प्रकार की सरोगेसी में, सरोगेट मां का बच्चे के साथ कोई भी आनुवंशिक संबंध नहीं होता है। इस प्रकिया में सरोगेट मां के अंडे का इस्तेमाल नहीं किया जाता है।

बॉलीवुड में सेरोगेसी से पैदा होने वाले बच्चे

बॉलीवुड में सेरोगेसी से पैदा होने वाले बच्चे

शाहरुख के बेटे अबराम

शाहरुख के बेटे अबराम का जन्म 27 मई 2013 में सेरोगेसी के जरिए हुआ था। शाहरुख के बेटे के जन्म के बाद ही बॉलीवुड में सेरोगेसी बहुत ही चर्चा में आई।

आमिर खान के बेटे आजाद

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शजनिस्ट कहे जाने वाले आमिर खान और उनकी पत्नी किरण राव ने बेटे आजाद राव खान को दुनिया में लाने के लिए सेरोगेसी का सहारा लिया था। आज आजाद 6 साल के हैं।

सनी लियोनी के बेटे अशर सिंह वेबर और नोहा सिंह वेबर

सनी लियोनी के जुड़वां बेटों का जन्म सरोगेसी के जरिए हुआ है। सनी ने अपने बेटों का नाम अशर सिंह वेबर और नोहा सिंह वेबर रखा है। इस तरह वह तीन बच्चों की मां बन गई हैं।

करण जौहर की बेटी रूही और बेटा यश

फिल्ममेकर करण जौहर ने 2017 में अचानक सोशल मीडिया पर अपने फैन्स के साथ पिता बनने की खबर शेयर किया था। उन्होंने बताया था कि वह सेगोगेसी के जरिए दो जुड़वा बच्चों के पिता बने हैं। उन्होंने अपनी बेटी का नाम रूही और बेटे का नाम यश रखा।

सोहेल खान का बेटा योहान

सोहेल खान और उनकी पत्नी सीमा ने अपने दूसरे बच्चे के लिए सेरोगेसी का सहारा लिया। सोहेल और सीमा पहले से ही एक बेटे निरवान के माता पिता हैं, लेकिन 2011 में दोनों ने सेरोगेसी की तकनीक का सहारा लिया और बेटा योहान का जन्म हुआ।

कृष्णा अभिषेक के बेटे रियान और कृषांक

2017 में कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक और कश्मीरा शाह जुड़वा बच्चों के माता-पिता बनें। उनके जुड़वा बच्चों का जन्म सेरोगेसी के जरिए हुआ हैं। उन्होंने अपने बच्चों के नाम रियान और कृषांक रखा है।

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment