प्रेगनेंसी टिप्स

गर्भावस्था के आठवें महीने में आहार

गर्भावस्था के आठवें महीने में आहार जाने क्या खाएं और क्या न खाएं ताकि आप प्रेगनेंसी केयर टिप्स जान सकें, pregnancy 8 month diet tips what to eat and what not to

गर्भावस्था के आठवां महीना अर्थात तीसरे ट्राइमेस्टिक का दूसरा महीने का शुरू होना गर्भावस्था का आठवाँ महीना वो महीना होता है। जिसे लीग बहुत ही खतरनाक मानते हैं। माना जाता है कि इस महीने में जो भी बच्चा पैदा होता है वो अस्वस्थ पैदा होता है। जबकि इसके कोई ठोस सबूत नहीं मिले हैं, लेकिन प्रीमेच्योर बच्चा होने से भी शिशु को कई गंभीर बीमारियां होने का खतरा होता है। आठवें महीने में नन्हे मेहमान के आने की तैयारी शुरू हो जाती है। कुछ महिलाओं को कुछ जल्दी का अनुभव हो सकता है। इसका अहसास भी प्रसव वेदना की ही तरह होता है।
यही प्रसव के लिए शरीर के अभ्यास की तरह है, ऐसे में आप हर पल स्थिति को बदलकर इन संकुचनों को कम करने की कोशिश कर सकते हैं। आठवें महीने में गर्भवती महिला को न तो लंबे समय तक एक स्थान पर बैठना चाहिए और न ही अधिक समय तक खड़ा होना चाहिए। अगर आपको थकान का एहसास हो रहा है, तब आपको गुनगुने पानी के साथ श्नान करना चाहिए। इससे आपकी थकान दूर हो जाएगी। इसके साथ ही आपको अधिक गर्म पानी से दूरी बनाकर रखनी चाहिए। क्योंकि ज्यादा गर्म पानी आपके लिए सही नहीं है।

आठवें महीने में आपको थोडा थोड़ा और अधिक बार खाना चाहिए। इससे आप गर्भावस्था के दौरान होने वाले दर्द से बच सकते हैं। दिल में जलन, पीठी दर्द, बार-बार पेशाब का आना आदि ये सभी तीसरी तिमाही के लक्षण हो सकते हैं। इस दौरान बच्चें का विकास हो रहा होता है। जिसके कारण आप बीच-बीच में असहज महसूस होता है। ऐसे में आपको आराम करना चाहिए। आपको इस दौरान चक्कर आ सकते हैं और चक्कर आने का कारण रक्तचाप का कम होना होता है। आइये जानते हैं आठवें महीने में आहार के बारे में।

आठवें महीने में विटामिन और खनिज युक्त आहार

आठवें महीने में विटामिन और खनिज युक्त आहार

आठवें महीने में गर्भवती महिला को अपने आहार में विटामिन और खनिज युक्त आहार को शामिल करना चाहिए। गर्भावस्था के आठवें महीने के दौरान आपके खाद्य पदार्थ आयरन और कैल्शियम से भरपूर होने चाहिए। खून की कमी प्रसव का एक हिस्सा है। उसके लिए आयरन और कैल्शियम बहुत ही जरूरी होता है। आपको आपनी डाइट में हरे पत्ते वाली सब्जियां, पालक, खुमानी, सूखे फल, दुबला मांस, मछली, दुग्ध उत्पाद और केले को जरूर शामिल करना चाहिए।

आठवें महीने में कार्बोहाइड्रेट युक्त भोजन

आठवें महीने में कार्बोहाइड्रेट युक्त भोजन

गर्भवती महिला को आठवें महीने में कार्बोहाइड्रेट युक्त भोजन का सेवन करना चाहिए। कार्बोहाइड्रेट के लिए आलू, साबुत आनाज, अनाज, मीठे आलू यानी शक्करकंद, फलियाँ, पालक, जामुन, तरबूज को शामिल करना चाहिए। इससे गर्भवती महिला की सेहत सही रहती है।

आठवें महीने में रोटीन युक्त आहार

आठवें महीने में रोटीन युक्त आहार

गर्भावस्था के आठवें महीने में आहार में प्रोटीन युक्त आहार का सेवन करना चाहिए। प्रोटीन युक्त आहार के लिए फलियां, दुबला मांस, सफेद अंडे, टोफू, मछली, मुर्गे का सीना, दूध, दही, सोया दूध का सेवन करना चाहिए। इसके साथ ही वसायुक्त पदार्थो का सेवन करना चाहिए।

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment