प्रेगनेंसी टिप्स

गर्भावस्था के नौवें महीने में आहार

गर्भावस्था के नौवें महीने में आहार जाने क्या खाएं और क्या न खाएं प्रेगनेंसी केयर टिप्स में, pregnancy ninth month diet tips in hindi

गर्भावस्था का नौवां महीना अर्थात तीसरा ट्राइमेस्टर भी खत्म होने जा रहा है। नौवां महीना मा के ले बहुत ही महत्वपूर्ण होता है, क्योंकि इसमें उसके इंतजार की घड़ी खत्म होने जा रही होती है, वो इस महीने को लेकर बहुत ही बेचैन होती है। यहीं कारण है कि इस महीने में और अधिक देखभाल की आवश्यकता होती है। थोड़ी सी भी असावधानी आपके लिए दुर्घटना का रूप ले सकती है। इसके साथ ही उसे अपने खाने पीने पर भी विशेष ध्यान देने की आवश्यकता होती है।

नौवें महीने में हर कदम मां को संभाल कर उठाना चाहिए और नियमित रूप से डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। आइये जानते हैं गर्भावस्था के नौवें महीने में आहार क्या होना चाहिए।

नौवें महीने में फाइबर युक्त खाद्य पदार्थ

नौवें महीने में फाइबर युक्त खाद्य पदार्थ जैसे हरी सब्जियां, फल, साबुत आनाज, खजूर आदि को अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए।

नौवें महीने में  आयरन युक्त खाद्य पदार्थ

नौवें महीने में आयरन युक्त खाद्य पदार्थ

इस दौरान गर्भवती महिला को अपने आहार में आयरन युक्त भोजन को शामिल करना चाहिए। इससे उनके आयरन की कमी पूरी हो जाती है। आयरन युक्त आहार में अंडे की जर्दी, ब्रोकली, मसूर, मटर, पालक, जामुन, सोयाबीन, किशमिश जैसे सूखे फल आदि को शामिल करना चाहिए।

नौवें महीने में  कैल्शियम युक्त आहार

नौवें महीने में कैल्शियम युक्त आहार

कैल्शियम युक्त खाद्य पदार्थ का सेवन नौवें महीने में सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण होता है, क्योंकि कैल्शियम युक्त आहार का सेवन करने से शरीर में कैल्शियम की कमी पूरी हो जाती है। वैसे तो कैल्शियम की कमी को पूरा करने के लिए महिलाएं गोली का सेवन करती है। लेकिन अगर वो गोली के स्थान पर डेयरी उत्पाद, दलिया, बादाम, तिल के बीज का सेवन करती है तो यह उनके लिए लाभकारी होता है।

विटामिन सी युक्त खाद्य पदार्थ नौवें महीने में

गर्भवती महिला को नौवें महीने में विटामिन सी युक्त खाद्य पदार्थ का सेवन करना चाहिए। नौवें महीने के दौरान खट्टे फल बहुत महत्वपूर्ण होते हैं। ऐसे में टमाटर, स्ट्राबेरी, और गोभी का सेवन करें।

फोलिक एसिड युक्त आहार नौवें महीने में

गर्भावस्था के नौवें महीने में आहार

गर्भवती महिला को नौवें महीने में फोलिक एसिड युक्त आहार का भी सेवन करना चाहिए। ऐसे में हरी पत्तेदार सब्जियां, बिन्स, छोले और मटर की तरह फलियां जिसमें फोलिक एसिड की भरपूर मात्रा पाई जाती है। उन्हें अपने दैनिक आहार में इसे शामिल करना चाहिए।

विटामिन ए युक्त आहार का सेवन

गर्भावस्था के इस चरण के दौरान विटामिन ए युक्त खाद्य पदार्थ जैसे पालक, गाजर, शक्करकंद, खरबूजा आदि को अपने आहार में शामिल करना चाहिए।

पानी का सेवन

इस दौरान जितना हो सके पानी का सेवन करना चाहिए। पानी का सेवन इस दौरान बहुत ही आवश्यक होता है। इसलिए गर्भवती महिला को दिन में दस से बारह गिलास पानी के पीने चाहिए।

ध्यान देने योग्य बातें

1. नौवें महीने में खूब आराम करना चाहिए, जहां तक कि अस्पताल में रहने के लिए व्यवस्था बनाने का काम भी अपने परिवार पर छोड़ देना चाहिए।
2. महत्वपूर्ण फोन नंबर जैसे अस्पताल, एम्बुलेंस सेवा और टैक्सी सेवा सब एक डायरी पर लिख लें।
3. इसके साथ ही सारी रिपोर्ट्स को एक स्थान पर रखना चाहिए।
4. अस्पताल के लिए अपना बैग तैयार रखना चाहिए।
5. गर्भावस्था के नौवें महीने का सबसे स्पष्ट संकेत है आपके पेट में लगातार दर्द और दर्दनाक ऐठन जो धीरे धीरे से बढ़ता है। यह दर्द दस मिनट या अधिक देर तक रह रह के उठता है। ऐसे में आपको डॉक्टर की सलाह अवश्य लेनी चाहिए।

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment