प्रेगनेंसी टिप्स

गर्भावस्था का पांचवा महीना केयर और डाइट टिप्स

गर्भावस्था का पांचवा महीना केयर और डाइट टिप्स ताकि प्रेगनेंसी में आपकी सेहत और बच्चे के विकास में मदद होगी, pregnancy fifth month diet and care tips hindi

गर्भावस्था का पांचवा महीना यानी दूसरे ट्राइमेस्टर का दूसरा महीना। यह महीना मां और बच्चे दोनों के लिए अहम होता है। गर्भावस्था के पांचवे महीने तक भ्रूण का काफी विकास हो चुका होता है। ऐसे में महिला के लिए जरूरी होता है कि वो अपनी सेहत का पूरा ख्याल रखें। इन दिनों महिला को अपने आहार और व्यवहार पर भी ध्यान रखना चाहिए। क्योंकि इसका असर उसके गर्भ में पल रहें बच्चें पर पड़ता है। जरा सी असावधानी से कई प्रकार की जटिलताएँ हो सकती हैं, जो भविष्य में काफी व्यापक रूप ले सकती है।

गर्भावस्था के प्रत्येक महीने और हर सप्ताह महिला में कई शारीरिक और मानसिक परिवर्तन होते रहते हैं और ऐसे में उन्हें अपने आहार पर विशेष ध्यान देना चाहिए। अगर आप इस तरह के शारीरिक परिवर्तन की जटिलताओं से बचना चाहते हैं, तो जितना हो सकें चिंता और अवसाद से दूर रहें। आइये विस्तार से जानते हैं की पांचवे महीने में महिलाओं को किन चीजों का ख्याल रखना चाहिए।

गर्भावस्था के दौरान पांचवे महीने में क्या खाएं ?

महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान पांचवे महीने में अपना वजन हर सप्ताह कम से कम 1 से 2 पाउंड तक बढ़ाना चाहिए। ऐसा उन्हें दूसरी तिमाही के मध्य से ही शुरू कर देना चाहिए महिलाओं को दूसरी तिमाही से पहले 347 कैलोरी अपने आहार में शामिल करनी चाहिए। इसके अलावा उन्हें प्रोटीन और कैल्शियम भी अपने आहार में शामिल करने चाहिए। जो महिला गर्भवती होती है उसे अपने आहार में साबुत अनाज शामिल करना चाहिए। आइये जानते हैं इनके अलावा गर्भावस्था के पांचवें महीने में  हम और कौन सी वस्तुओं का सेवन कर सकते हैं ?

1. गर्भावस्था के पांचवे महीने में मांस और समुंद्री मछलियों का सेवन करने से बचना चाहिए।

2. इस दौरान गन्ने और आम का रस जरुर पीना चाहिए। क्योंकि इसमें प्रचुर मात्रा में कार्बोहाइड्रेट और फाइबर होता है, जो इन दिनों महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी होता है। इसका सेवन करने से उन्हें ताकत मिलती है और होने वाले बच्चें के विकास में भी मदद मिलती है। इसके साथ इसका सेवन करने से आपकी हालत में सुधार होता है और प्रसव के दौरान होने वाली तकलीफों को भी कम किया जाता है।

3. इस दौरान महिला मक्खन और वसा का सेवन भी कर सकती है।

4. पांचवे महीने में गर्भवती महिला को संतुलित आहार की आवश्यकता होती है। ऐसे में वो अपने आहार में साबुत अनाज, प्रोटीन, फल और सब्जियों को शामिल कर सकती है।

गर्भावस्था का पांचवा महीना - pregnancy fifth month diet and care tips hindi

4. इन दिनों महिला को अनाज, फलियाँ और दालों का अधिक से अधिक मात्रा में सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसमें प्रोटीन भरपूर मात्रा में होता है, जो आपके होने वाले बच्चे के विकास के लिए बहुत जरूरी है।

5. पांचवे महीने में महिला को डिब्बा बंद पेय और भोजन का सेवन नहीं करना चाहिए।

6. अगर कोई महिला सिगरेट या शराब का सेवन करती है, तो उसे इन दिनों इससे दुरी बना कर रखनी चाहिए। क्योंकि गर्भावस्था के दौरान यह जटिलता का कारण बन सकती है।

गर्भावस्था का पांचवा महीना - pregnancy fifth month diet and care tips hindi

7. इस महीने में महिला को क्या खाना चाहिए और क्या नहीं खाना चाहिए। इसके लिए उन्हें डॉक्टर की सलाह अवश्य लें।

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment