ब्यूटी टिप्स

शहद और नींबू चेहरे पर लगाने के फायदे

शहद और नींबू चेहरे पर लगाने के फायदे

एंटी बैक्टीरियल, एंटी-फंगल और एंटीऑक्सिडेंट गुणों से भरपूर शहद का आयुर्वेद और घरेलू उपचार में में बहुत ही महत्व है। उसी तरह नींबू भी त्वचा के साथ-साथ कई बीमारियों में रामबाण उपाय के तौर पर काम करता है। लेकिन दोनों का एक साथ प्रयोग यानी शहद और नींबू चेहरे पर लगाने के कई फायदे हैं। आइए उन्हीं फायदों के बारे जानते हैं।

1. शहद और नींबू चेहरे पर लगाने के लिए फेस पैक

इसके लिए आप आधा नींबू लीजिए और एक बड़ा चम्मच शहद लीजिए और दोनों को सही तरह से मिला लीजिए। आप इसे तब तक मिलाइए जब तक यह स्मूथ मिक्स न हो जाए। फिर इसके बाद अपने चेहरे को अच्छी तरह से धोएं और सुखा लीजिए। फिर इस मिश्रण को अपने चेहरे पर लगाएं। इसे अपनी आँखों के आसपास लगाने से बचें। फिर इसे 20 मिनट के लिए इस मिश्रण को छोड़ दे। फिर पहले हल्के गर्म पानी और फिर हल्के ठंड़े पानी से इसे धो लें। आप इसे सप्ताह में एक बार जरूर अपना सकते हैं। – चेहरे पर ग्लो लाने के लिए फलों का फेस पैक

शहद और नींबू चेहरे पर लगाने के लिए के लाभ

शहद और नींबू चेहरे पर लगाने के लिए के लाभ

नींबू का रस नेचुरल शुगर और फ्रूटी एसिड का प्रचुर स्रोत है। इसमें पोषक तत्व शामिल हैं जैसे कि विटामिन सी, जो त्वचा के स्वास्थ्य के लिए जरूरी है। यह आपकी त्वचा पर किसी भी स्पॉट या मलिनकिरण को हल्का करते हुए डेड स्किन सेल्स को दूर करने में मदद करता है। इसके अलावा यह स्किन पर तेल के उत्पादन को नियंत्रित करने में भी मदद करता है।

2. शहद, नींबू और बादाम चेहरे पर लगाने के लिए फेस पैक

इसके लिए आप 1 बड़ा चम्मच शहद लीजिए और उसमें दो बड़े चम्मच बादाम का पाउडर मिलाइए। फिर आधा नींबू भी मिक्स कीजिए। तीनों को अच्छी तरह से मिलाने के बाद इसके पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं। 20 मिनट तक रहने के बाद आप इसे हल्के गर्म पानी से धो लीजिए। आप सप्ताह में इसे दो बार कर सकते हैं। –  चावल का फेस पैक कैसे बनाएं

शहद, नींबू और बादाम चेहरे पर लगाने के फायदे

शहद, नींबू और बादाम चेहरे पर लगाने के फायदे

बादाम पाउडर त्वचा पर चमक लाने का काम करेगा और आपके चेहरे से सभी डेड स्किन सेल्स को निकाल देगा। यह त्वचा में नमी भी लाता है क्योंकि इसमें विटामिन ई होता है। इसके अलावा नींबू का रस त्वचा पर किसी भी रोगाणुओं को मारने का काम करता है।

शहद के फायदे

1. नियमित रूप से दो चम्मच शहद खाना बालों के लिए भी फायदेमंद होता है, ये बालों को गिरने से रोकता है तथा स्किन पर चमक लाता है।

2. रोजाना एक म्मच शहद का सेवन करने से शरीर को एनर्जी मिलती है। शरीर स्वस्थ, सुंदर और सुडौल बनता हैं तथा बीमारियों से मुक्त रहता है। इस बात का ध्यान दीजिए कि शहद बहुत ही अच्छा हो।

3. मांसपेशियों को मजबूत करने के लिए आप रोजाना शहद खाइए। इसके अलावा शहद का सेवन करने से पाचन तंत्र मजबूत होता है और आपका पेट भी सही रहता है।

4. वैसे स्किन के अलावा शहद आपके बालों के लिए भी लाभकारी है।

नींबू के फायदे

नींबू के फायदे

1. गर्मियों में हर किसी को नींबू का सेवन करना चाहिए। यह आपके शरीर को ठंड़ा करने और डिहाइड्रेशन से भी आपको बचाता है।

2. नींबू मुंह की दुर्गध को दूर करने में सहायक है। साथ ही इसके इस्तेमाल से आपके सांसो में ताजगी बनी रहती है।

3. नींबू न केवल शरीर के पीएच लेवल को बनाए रखने में भी सहायक है बल्कि इम्यून सिस्टम को बूस्ट करने का काम करता है।

4. अगर आप वजन घटाने का कोशिश कर रहे हैं तो सुबह उठकर नींबू पानी पीने से बेहतर दूसरा कोई उपाय नहीं। इसके अलावा यह जोड़ों के दर्द की शिकायत भी दूर करता है।

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment