जिम टिप्स

घर पर परफेक्ट बॉडी बनाने के तरीके

घर पर परफेक्ट बॉडी बनाने के तरीके ताकि आप रहें स्वस्थ और फिट, jane ghar par perfect body bnane ke tarike hindi me taki ap rahen fit

समय की कमी की वजह से हर किसी को जिम जाना पसंद नहीं है। ऐसे लोग घर पर ही व्यायाम करने को तरजीह देते हैं। आज हम बताएंगे कि कैसे बिना डंबल के घर पर एक्सरसाइज करके अच्छी बॉडी बनाई जा सकती है। अगर नियमित रूप से इस चीज को आप फॉलो करेंगे तो आप बेहतर परिणाम भी देख सकते हैं।

घर पर परफेक्ट बॉडी बनाने के तरीके – Ghar par body bnanae ke tarike

#1 दौड़ना शुरू करें

आपको महंगे ट्रेडमिल पर भागने की जरूरत नहीं है। आपको दौड़ने के लिए एक जोड़ी अच्छे जूते की जरूरत है। लोग बाहर दौड़ने से कतराते हैं, लेकिन यदि आप अच्छी बॉडी बनाना चाहते हैं तो रोजाना दौड़ना कभी न भूलें। एक्सपर्ट के मुताबिक यदि आप अपनी उर्जा का 80 फीसदी भाग कार्डियों व्यायाम में लगाते हैं तो आपके शरीर में बदलाव जरूर देखने को मिलेगा।

कार्डियो व्यायाम एक तरह का वजन को कम करने वाला व्यायाम है। इसके लिए आप 15 से 30 मिनट रोजाना दौड़िए और हर हफ्ते इसमें 5 मिनट बढ़ाइए। इससे आप घर पर बॉडी तो बना ही लेंगे और आपका फिटनेस लेवल भी काफी बढ़ जाएगा।

#2 उठक-बैठक

आप नियमित रूप से उठक-बैठक कर सकते हैं। इसके लिए आप समतल जगह पर खड़े हो जाइए और अपने दोनों हाथ को सामने रखिए। फिर घूटने तक बैठने की कोशिश कीजिए। यह व्यायाम थाई को मजबूती देने के लिए बहुत ही उपयोगी है। इसमें आपको सामने देखना होगा और पीठ तथा छाती को सीधी रखनी है। यह व्यायाम आपकी जांघों और बैक और मसल्स के लिए फायदेमंद है।

#3 घर पर बॉडी बनाए पुश अप्स से

सीने, कंधे और ट्राईसेप्स आदि मांसपेशियों के निर्माण के लिए पुश अप्सम एक सम्पूर्ण व्यायाम है। इसलिए इसे रोजाना करें। इसे करने के लिए सबसे पहले पेट के बल सीधे होकर चटाई पर लेट जाइए। इस दौरान आपका पूरा शरीर सीधा होना चाहिए। आप जमीन पर कुछ चौड़ाई के साथ हाथ को रखें और सीने को तब तक नीचे ले जाएं जब तक जमीन को छू नहीं देती। पुश अप्सम करने से आपके बाजू, कंधे, चेस्ट, ट्राईसेप्स और पेट शेप में आने लग जाएंगे।

#4 क्रंचेज

घर पर परफेक्ट बॉडी बनाने के तरीके

एब्स बनाने के लिए इस एक्सरसाइज को किया जाता है। पेट निकलने की समस्या को रोकने के लिए क्रंचेज से अच्छा दूसरा कोई और विकल्प नहीं हो सकता। एब्स बनाने वाला हर व्यक्ति इसे करता है। यदि आप जिम नहीं जाना चाहते और घर पर ही अपने शरीर को सही शेप देना चाहते हैं, तो क्रंचेज को रुटीन एक्सरसाइज में जरूर शामिल करें। इस करने के लिए चटाई पर पीठ के बल लेट जाइए। सीधे जमीन पर लेटकर पैर मोड़ लें। 90 डिग्री कोण पर घुटना रखकर पैर को हवा में एकदम सीधा रखें। सिर को दोनों हाथों से सपोर्ट करते हुए उठाएं और घुटने की बराबरी पर लाएं।

#5 ट्राईसेप्स

एक और एक्सरसाइज है जिसे आप बिना जिम में जाए घर पर आसानी से कर सकते हैं। इस एक्सरसाइज का नाम है ट्राईसेप्स। इससे आपके भुजाओं के पीछे की हिस्से की एक्सरसाइज होती है। इसे आप घर पर असानी से कर सकते हैं। इसे करने के लिए आप हाथ को थोड़े से गैप के साथ बेंच के किनारे पर रखें। धीरे-धीरे अपनी कोहनी को 90 डिग्री कोण पर ले जाएं। अब अपनी कोहनियों की मांसपेशी को फैलाते हुए वापस अपने शरीर उठाएं। प्रारंभ में, अपने घुटनों को मोड़ते हुए पैरों को जमीन पर सीधा रखें।

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment