लाइफस्टाइल

समय का सही उपयोग कैसे करें

samay ka sadupyog kaise kare

लोगों के मुंह से अक्सर आपने सुना होगा कि पूरा दिन निकल गया लेकिन कोई काम नहीं हुआ है। दरअसल यहां समय की कमी नहीं बल्कि टाइम का प्रबंधन आपका सही नहीं है। यदि आप समय का सही उपयोग करना चाहते हैं तो पूरे दिन आप क्या करते हैं इस पर आपको ध्यान देना चाहिए। आइये जाने समय का सही उपयोग कैसे करें :

एक्सरसाइज के लिए समय निकालें

समय का सही उपयोग तभी होगा जब आप एक्सरसाइज के लिए समय निकालेंगे। शारीरिक और मानसिक दोनों के स्वास्थ्य के लिए व्यायाम महत्वपूर्ण है। एक्सरसाइज या व्यायाम करना सेहत के लिए लाभकारी है और व्यायाम के जरिए ही आपकी कई तरह की बीमारियों से छुटकारा पा सकते हैं। व्यायाम के बाद क्या खाना चाहिए

इसके लिए व्यायाम अगर सही समय पर और सही तरीके से किया जाए तब आप इसके बेहतर नतीजे पा सकते हैं। काम से समय निकालकर आप रोजाना सुबह एक घंटा व्यायाम को जरूर दें। आप पाएंगे कि आपकी प्रोडक्टिविटी में सुधार हो रहा है।

अच्छा और पौष्टिक खाएं

अच्छा और पौष्टिक खाएं

यदि आप चाहते हैं कि समय का सही सदुपयोग हो और आपका समय बीमारियों को ठीक करने में न लगे तो आप व्यायाम के साथ अपने खान-पान पर पूरा ध्यान दीजिए। आपको बता दें कि भागदौड़ भरी जिंदगी में पोषण कहीं पीछे छूटता जा रहा है।

ऐसे में हम फास्ट और जंक फूड का ज्यादा सेवन करने लगे हैं। अपने आहार में विटामिन और एंटी ऑक्सीडेंट तथा मिनरल्स से भरपूर सब्जियों और फलों को शा‍मिल कीजिए।

अपने आप को समय दीजिए

आजकल बड़े शहरों में रहने वालों का जीवन इतना बिजी हो चुका है कि अपनी खुशियों से वह धीरे-धीरे दूर होते जा रहे हैं, परन्तु आप ऐसा न होने दें। समय का सही उपयोग करना है तो कुछ समय अपने लिए निकालें ताकि आप जान सके कि आपका समय कहां बर्बाद हो रहा है। यह चीज आपके तनाव को भी कम करने में भी मदद करेगी तथा आप बाकी समय को सही से उपयोग कर पाएंगे।

गैर-जरूरी चीजों को अपनी लाइफ से बाहर हटाएं

हम दिनभर में बहुत सारे काम और बहुत-सा वक्त गैर-जरूरी चीजों के साथ बिताकर निकालते हैं जो हमें अशांत करता है।  जिस तरह गैर-जरूरी समान घर में जगह को घेर कर रखती है उसी प्रकार गैर-जरूरी सोच या डिजायर आपके दिमाग को भर देती है। इसे आप निकाल फेंके ताकि आपका दिमाग खाली हो सके और आप उस खाली दिमाग को सही चीजों के लिए उपयोग कर सकें।

कुछ करने के लिए अपने प्लान पर प्रतिबद्ध रहें

कुछ करने के लिए अपने प्लान पर प्रतिबद्ध रहें

अगर आपने कोई काम करने के लिए प्लान बनाया है, तो उसपर प्रतिबद्धता जाहिर करें। उस काम को अगले दिन के लिए टाले नहीं। इससे आप समय का सही तरह से उपयोग नहीं कर पाते हैं। इसके अलावा यदि एक व्यक्ति प्रतिबद्ध होता है तो वह अपने आस-पास जो रहते लोग हैं, उनमें उच्चतम स्तर का विश्वास भी पैदा करता है।

रचनात्मक कार्य कीजिए

लोग किसी का इंतजार करते समय खुद को सबसे ज्यादा बोरिंग महसूस करते हैं। आप ऐसा नहीं करे बल्कि कुछ ऐसा रचनात्मक कार्य कीजिए जिससे आपको लगे कि आपने समय का सही उपयोग किया है। रचनात्मक कार्य करने से बच्चे का बौद्धिक विकास होता है। इसके अलावा रचनात्मक कार्य करने के बाद आपको आत्म-संतुष्टि महसूस होती है।

टीवी-इंटरनेट-गेमिंग में समय बिताते समय सावधान रहें

टीवी-इंटरनेट-गेमिंग में समय बिताते समय सावधान रहें

कई लोगों में टेलीविजन की इतनी बुरी लत लग जाती है, कि उन्हें कोई दूसरी चीज अच्छी भी नहीं लगती। वह कई घंटे तक टीवी के आगे बैठे रहते हैं और बेकार सब प्रोग्राम भी देखते रहते हैं। इनसे उनका समय तो बर्बाद होता ही है, साथ में सेहत और दिमाग पर भी बुरा असर पड़ता है। अगर आप टीवी या इंटरनेट पर कुछ देख रहे हैं तो ऐसा देखिए या सीखिए जिससे आपके ज्ञान में विस्तार हो।

अच्छी चीजों की आदत बनाएं

आदतें एक दिन में नहीं बनतीं, इन्हें बनाने में कई दिनों का समय लगता है, लेकिन एक बार अगर किसी बुरी चीज की आदत लग जाए तो इसे खत्म करना बहुत मुश्किल होता है। अगर आप समय का सही उपयोग करना चाहते हैं, तो अच्छी चीजों की आदत बनाएं। इससे आपका ज्ञान भी बढ़ेगा और आप खुश भी रहेंगे।

सुबह उठने की कोशिश कीजिए

सुबह उठने की कोशिश कीजिए

ज्यादातर लोगों के लिए सुबह जल्दीआ उठना पहाड़ तोड़ने के समान होता है। शायद आपने खुद भी यह देखा होगा कि उतनी नींद रात में नही आती है जितनी उससे कहीं ज्या दा अलार्म बंद करने के बाद आती है। सुबह उठने के बाद क्या करे

लेकिन आप यदि समय का सही उपयोग करना चाहते हैं तो सुबह जल्दी उठने की कोशिश कीजिए। इससे आपके पास पूरा दिन समय रहेगा और आप अपने काम को लेकर प्लानिंग भी बना सकते हैं।

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment