दिमाग

मन को शांत कैसे करें

अगर किसी का दिमाग अशांत और अव्यवस्थित होगा, तो उसके लिए अपने काम और हेल्थ को संभालना थोड़ा मुश्किल हो जाएगा। वहीं, अगर दिमाग शांत हो और स्पष्ट हो तो आप अपने काम को और अपनी हेल्थ को बैटर तरीके से मैनेज कर सकते हैं। क्या आपने कभी सोचा है कि हमारा दिमाग कब अशांत होता है। जब हमारे दिमाग में बहुत सारी चीजें चलती है और उसको लेकर हम कई तरह के संदेह करते हैं। संदेह करना बुरी बात नहीं है, जब आप जागरूक होकर संदेह या सवाल करते हैं तो ये आदत आपको स्पष्ट बनाती है, वहीं अगर आप डर की वजह से संदेह करते हैं, तो यह आपके स्वास्थ्य के लिए सही नहीं है।
जिस तरह का समय चल रहा है, उसमें अपने दिमाग को शांत करना बहुत ही जरूरी है। इसके लिए आप कुछ तरीके अपना सकते हैं।

1.सबसे पहले तो आपने आप को नकारात्मक खबरों से दूर रखें

आप जिस तरह का खाना खाएंगे, आपकी बॉडी उसी तरह से रिएक्ट करेगी। यह बात आपके दिमाग पर भी लागू होती है। अगर आप अपने दिमाग में नकारात्मक खबरें ही डालेंगे तो आप कैसे उम्मीद कर सकते हैं कि आपका दिमाग शांत रहेगा। इसलिए अच्छी कहानी पढ़िए या वीडियो देखिए, जो पॉजिटिव होने के साथ-साथ आपके करियर के लिए भी बहुत अच्छा हो।

2. ध्यान लगाएं

दिमाग को शांत करने के लिए दिन में एक ऐसा समय निकालें, जहां न तो काम और करियर के बारे में सोचना है और न ही परिवार के बारे में। आप रात का समय ले सकते हैं या फिर बहुत सुबह भी ध्यान कर सकते हैं। ध्यान लगाते समय कोशिश करें कि भौतिक जगत में जो कुछ हो रहा है, आपने उन सभी से दूरी बना ली है। अगर आप आधे घंटे भी रोजाना ऐसा करते हैं तो आपको बहुत ही फायदा मिलेगा।

3. स्वीकार करना सीखें

सहज रूप जब हम सच्चाई को स्वीकार करने लगते हैं, तो मन उसी समय शांत हो जाता है। खुद को कठोर या रिजिड बनाने के बजाय आप सिचुवेशन को सही तरीके से परखें और उसे उसी रूप में स्वीकार करने की कोशिश कीजिए। आप देखेंगे आपके दिमाग के अंदर जो भी संघर्ष चल रहा है, वह सभी संघर्ष शांत हो जाएगा।

4. प्रकृति से जुड़ें

नेचर में ऐसी ताकत है कि अगर आप उसे सच्चे मन से अपनाते हैं तो आपका तनाव भी कम होगा और आपका दिमाग भी शांत होगा। छत पर चिड़ियों के लिए पानी और खाने की व्यवस्था कीजिए। गमलों में पौधे लगाइए और उसमें पानी दीजिए। सुबह जल्दी उठकर सूरज की रोशनी लीजिए। रात को आसमान में तारे देखिए। इस तरह आप नेचर से जुड़कर नकारात्मक खबरों से खुद को दूर कर सकते हैं।

5.लंबी सांस लीजिए

जब आप अपनी श्वास पर ध्यान केंद्रित करते हैं, तो हमारा मन हवा में खींचने और छोड़ने की जीवन-बढ़ाने वाली प्रक्रिया की ओर आकर्षित होता है। एक जगह बैठ जाइए कुछ देर तक लंबी सांस लीजिए और छोड़िए। यह एक्सरसाइज करने से आपका मन जरूर शांत होगा। अगर आपको इसमें दिक्कत आ रही है तो सबसे पहले अपने डॉक्टर से बात कीजिए फिर एक्सरसाइज कीजिए।

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment